-38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर 20 नवंबर को होगा मतदान -निजी वाहन पर बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर होगी कार्रवाई रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सोमवार 18 नवंबर की शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से…
Author: News Box Bharat
भाजपा के लोग झारखंड में मंडरा रहें हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गए पाकुड़। झारखंड में होने वाले 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान को लेकर पाकुड़ पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। बड़े-बड़े नेता यहां आकर वोटर्स को साधने में लग गए हैं। कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी-आजसू गठबंधन व सपा के नेता उलटफेर करने की जुगत में लगे हुए हैं। लेकिन पाकुड़ में अभी तक लहर इंडिया गठबंधन का ही चल रहा है। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम चुनावी मैदान में है। भोंपू का शोर बंद…
पाकुड़. आज यानी रविवार 17 नवंबर 2024 को पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का चुनावी सभा होगा। इंडी गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के समर्थन में कल्पना सोरेन पाकुड़ के बरहरवा हाई स्कूल + 2 स्टेडियम में सुबह 10 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदाता पर्ची के वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बचे हुए मतदाता पर्ची को आरओ के ऑफिस में जमा कराया गया है। दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में एफएसटी एवं एसएसटी की तैनाती की जा रही है। जिन क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है, वहां भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत छूट दी जा रही है, लेकिन अभी भी जिले के बॉर्डर एवं चेकपोस्टों को एक्टिव रखा गया है। वह शनिवार को निर्वाचन सदन में…
रांची। भारत चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि वैसे राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता जो बाहर से चुनाव प्रचार के लिए आये हैं, तथा इस जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें 18 नवंबर को शाम 5 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्र के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ताओं के सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई…
रांची. आज झारखंड स्थापना के 24 साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था. तब से लेकर अब तक झारखंड अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है. हर साल झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. लेकिन इस साल चुनावी के कारण झारखंड स्थापना दिवस का जश्न फीका रह रहा है. सीएम बिरसा समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे 15 नवंबर 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग प्रांत के रूप में गठित झारखंड…
रांची। झारखंड के चुनावी रण में सभी पार्टियां ताकत लगा दी है। पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होने है। अब ऐसे में सभी पार्टियों के बड़े नेता वोटर्स को अपनी ओर करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 15 नवंबर को झारखंड आएंगे। बता दें कि राहुल गांधी एक सप्ताह पहले लोहरदगा में चुनावी संभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 केका चुनाव 13 को संपन्न हो गया। अब सबकी नजर दूसरे चरण के चुनाव पर है। 20 नवंबर को होने वाले वोटिंग में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी रहेगी। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो गए, अब दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो बड़े नेताओं का खेल बिगाड़ सकते हैं। दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। बरहेट में सीएम हेमंत सोरेन पर सबकी नजर रहेगी वहीं, धनवार…
मतदान के प्रति जागरूकता हेतु वोट कार्निवल का होगा भव्य आयोजन पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को स्वीप कोषांग के साथ बैठक की। बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आगे की रणनीति/योजना/कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया। डीसी ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में अपनी सहभागिता निभाना है। इस बार जिला प्रशासन ने जिले का मतदान प्रतिशत 85 पार ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता आवश्यक है। मतदान के महत्व को बताने…
रांची. देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (JFA) ने झारखंड टीम की घोषणा कर दी है. चक्रधरपुर में चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की घोषणा की गई. टीम में रांची और जमशेदपुर के साथ-साथ खिलाड़ियों को जगह दी गई है. रांची से बिदेश तिर्की, मनजीत करमाली उपेंद्र हजाम, संदीप उरांव, रोहित तिग्गा, जय टोप्पो और अश्विन पूर्ति को टीम में शामिल किया गया है. झारखंड का पहला मैच बंगाल से 16 नवंबर को होगा. झारखंड अपना दूसरा मैच 18 को बिहार से और 20 नवंबर को आखिरी मैच यूपी के साथ खेलेगा.