Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»विधानसभा चुनाव की घंटी बजने वाली है और यहां अन्य राज्यों से गिद्ध मंडराने लगे हैं : हेमंत सोरेन
    Latest

    विधानसभा चुनाव की घंटी बजने वाली है और यहां अन्य राज्यों से गिद्ध मंडराने लगे हैं : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    गोड्डा-देवघर: 339 करोड़ 60 लाख रुपए की 147 विकास योजनाओं का दिया गया तोहफा

    रांची। गोड्डा जिला के महागामा स्थित राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जा नगर में बुधवार को आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण करते हुए बीजेपी पर तीखा प्रहार किया। विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इस राज्य की जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपके सहयोग से मजबूत झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ।आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें, इस राज्य के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम हम करेंगे। सीएम ने कहा कि जेल में रहते हुए मैं हमेशा आपके बीच आ कर पुनः आपकी सेवा करने के बारे में सोचता था। पूरे प्रदेश की बहनों की दुआओं की शक्ति थी जो मैं आपके बीच पुनः हाज़िर हूं। आज यहां गोड्डा और देवघर जिले के लाभुकों के बीच योजनाओं की गठरी बांध कर उन्हें प्रदान की गयी। आने वाले कुछ दिनों में हमारी सरकार के 5 साल खत्म होने जा रहे हैं और विगत 4 वर्ष से हम गांव-गांव, टोला-टोला इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। मैं पहले भी बोल चुका हूं कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। पूरे राज्य में लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

    डबल इंजन सरकार में कैसे आपको दोनों हाथों से लूटा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि इसका आकलन आप सभी को करना है कि 20 वर्ष में पूर्व की डबल इंजन सरकार में कैसे आपको दोनों हाथों से लूटा गया और विगत 4 वर्ष में आपको क्या अधिकार मिला। कोरोना के बाद जब मैंने आपके लिए काम करना शुरू किया तो विपक्षी लोग मेरे पीछे पड़ गए, मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे। जब इन्होंने देखा कि हम किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं तो इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया। मैं जैसे जेल गया, वैसे ही ये लोग सरकार गिराने में लग गए। लेकिन आप लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ था, और जब गरीब-गुरूबा और करोड़ों लोगों का आशीर्वाद होता है तो लाख दुश्मन बड़ा हो, किसी का एक बाल भी बांका नहीं हो सकता है। देखिए, मैं फिर आपके सामने खड़ा हूं। आने वाले समय में चुनाव होने वाला है और इसमें वोट मांगने का पूरा-पूरा अधिकार हम लोग रखते हैं। क्योंकि हम लोगों ने अपनी जनता के लिए काम किया है, कर भी रहे हैं और करेंगे भी।

    भाजपा के गिद्ध संताल परगना को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं

    सीएम ने कहा कि चुनाव की घंटी बजने वाली है और यहां अन्य राज्यों से गिद्ध मंडराने लगे हैं। मणिपुर एक साल से जल रहा है। वहां बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। वहां के लोग पलायन को विवश हैं, लेकिन केंद्र सरकार के मुखिया एक बार भी वहां नहीं गए। इन लोगों को किसी से कोई लेना-देना नहीं है। आज पंजाब, हरियाणा में ये जा नहीं सकते, क्योंकि किसान इनके विरोध में हैं। जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में भी इन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अब इनकी नजर झारखंड पर है। भाजपा के गिद्ध संताल परगना को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों को गांव में घुसने नहीं देना है। भाजपा की लूट, खरीद-फरोख्त और समाज को तोड़ने की कोशिश यहां कभी नहीं चलेगी। महाजनों और पूंजीपतियों के खिलाफ झारखण्ड हमेशा लड़ा है, और हमेशा लड़कर जीता है, और झारकंड एक बार फिर जीतेगा।

    गोड्डा को 29 और देवघर जिले 118 योजनाओं को मिली सौगातें

    मुख्यमंत्री ने ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में गोड्डा एवं देवघर जिले को कुल 339 करोड़ 60 लाख 1 हजार रुपए की 147 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें गोड्डा जिला अंतर्गत 192 करोड़ रूपए की 29 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है। जबकि देवघर जिला अंतर्गत 6 करोड़ 81 लाख 66 हज़ार रूपए की 12 योजनाओं का उद्घाटन एवं 159 करोड़ 66 लाख 69 हज़ार रुपए की 106 योजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ।

    Aapki Yojna Aapki Sarkar Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleदिउड़ी में आदिवासियों का हुंकार : जमीन हमारी तो मंदिर का संचालन गैर आदिवासी कैसे करेगा | 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली
    Next Article शिमला में मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन | पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प | छावनी में तब्दील हुआ संजौली बाजार

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.