Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»एमपी में पेशाब कांड के बाद अब थप्पड़ कांड | बेटे का शव गोद में रखकर रो रही मां को हेड कॉन्सटेबल ने थप्पड़ जड़ा
    Crime

    एमपी में पेशाब कांड के बाद अब थप्पड़ कांड | बेटे का शव गोद में रखकर रो रही मां को हेड कॉन्सटेबल ने थप्पड़ जड़ा

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 7, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    नेशनल लेटेस्ट न्यूज

    रांची। मध्य प्रदेश में अभी पेशाब कांड का मामला थमा भी नहीं है कि एक आैर मामला शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक बच्चे की मौत के बाद शव से लिपटी मां को एक पुलिस वाले ने थप्पड़ जड़ दिया। गलहथा के मौहार टोला में 12 वर्षीय बालक अमन सिंह को सांप ने काट लिया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अमन के शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां उसके शव को अपने से अलग नहीं कर रही थी। वो अपने बच्चे को गोद में लेकर रो रही थी। तभी वहां मौजूद एक हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह परिहार ने उस दुखी मां को थप्पड़ जड़ दिया। मामला बिगड़ने पर शहडोल एसपी ने थप्पड़बाज पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया। वहीं, बच्चे को गोद मे लेकर रोती-बिलखती मां का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीधी के पेशाबकांड के बाद शहडोल की यह घटना भी शिवराज सरकार के लिए मुसीबत बन सकती है। यह मामला जब पुलिस अधिकरियो के संज्ञान में आया तो हेड कॉन्सटेबल को लाइन अटैच कर दिया गया। हेड कॉन्सटेबल के इस बर्ताव के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस डैमेज कंट्रोल में लग गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह परिहार को लाइन अटैच कर दिया गया है।

    News Box Bharat latest news

    bjp cm mp Congress shahdol sp shivraj singh chauhan
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को HC से राहत बरकरार
    Next Article ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पजमानत्नी व पिता के अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 जुलाई को होगा

    Explore More

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 7, 20261 Min Read

    झारखंड में LPG सिलेंडर महंगा

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.