Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे | यहां से उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे
    News

    15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे | यहां से उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 12, 2023Updated:November 12, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    खूंटी में जनसभा को संबोधित भी करेंगे

    रांची। 15 नवंबर 2023 को झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी जिला आएंगे। राज्य स्थापना दिवस के दिन खूंटी जिले में वृहत पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को खूंटी के उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पीएम 15 नवंबर को सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आपको बता दें कि खूंटी में दो अलग-अलग स्थानों में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उलिहातू में अल्पावधि का कार्यक्रम तय है। इसके पश्चात खूंटी के बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा में खूंटी जिला समेत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे। कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में विशाल हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है।

    देखें पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    • 10:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उलिहातू के लिए उड़ान भरेंगे।
    • 10:35 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे व भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से मिलेंगे।
    • 11 बजे हेलिकॉप्टर से खूंटी के लिए उड़ान भरेंगे।
    • 11:10 बजे खूंटी में ट्राइबल कलाकारों द्वारा पीएम का स्वागत किया जाएगा। ट्राइबल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
    • 11:30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे।
    • विशाल जनसभा को संबोघित करेंगे

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे

    15 नवंबर 2023 को झारखंड के खूंटी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है। इसको लेकर रांची एयरपोर्ट से खूंटी व उलिहातू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पीएम की सुरक्षा को लेकर आईपीएस, डीएसपी सहित 2000 फोर्स की तैनाती खूंटी में की जाएगी। पीएम की सुरक्षा में रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक 2000 से ज्यादा अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। खूंटी के दोनों सभा स्थल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने मिलकर तैयारी की है। एसपीजी की टीम ने रांची एयरपोर्ट और खूंटी के दोनों कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया है।

    कार्यक्रम स्थल को छह जोन में बांटा गया

    कार्यक्रम स्थल को छह जोन में बांटा गया है। हर जोन में सुरक्षा के प्रभार आईपीएस अधिकारियों के जिम्मे है। आपातकालीन स्थिति के लिए प्रधानमंत्री के लिए दो कारकेड की भी व्यवस्था गई है। कारकेड में बुलेट प्रूफ वाहन रहेंगे। मंच से हेलीपैड तक जाने के रास्ते को जोन पांच में रखा गया है। यह जोन नो मैंस लैंड की तरह होगा। इस रास्ते पर किसी को आने की इजाजत नहीं होगी।

    Narender Damodar Das Modi pm pmo
    Previous Articleकाली पूजा को लेकर डाेरंडा बाजार में 4 पहिया व 3 पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
    Next Article झारखंड में कोहरा | रांची का तापमान गिरा | बढ़ेगी ठंड

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 2, 20262 Mins Read

    PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की बात | हमलों की कड़ी निंदा

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.