Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»काली पूजा को लेकर डाेरंडा बाजार में 4 पहिया व 3 पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
    News

    काली पूजा को लेकर डाेरंडा बाजार में 4 पहिया व 3 पहिया वाहनों का प्रवेश बंद

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 12, 2023Updated:November 12, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    आज से खुल जाएगा पट, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    रांची। डोरंडा में काली पूजा में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नया ट्रैफिक रूट चार्ट जारी किया है। काली पूजा को लेकर डाेरंडा बाजार में 12 से 14 नवंबर तक चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। क्योंकि आज ही शाम 6 बजे डोरंडा बाजार पंडाल का पट भी खुल जाएगा। डोरंडा थाना की ओर से यह कहा गया था कि पूजा तक बाजार एरिया में बड़े गाड़ी के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। इसपर प्रशासन ने नया ट्रैफिक रूट ही जारी कर दिया है। इसके अनुसार नामकुम और एजी मोड़ की ओर से डाेरंडा बाजार की ओर आने व जानेवाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हिनू से नामकुम जानेवाले वाहन एजी मोड़, मेकन चौक (विवेकानंद चौक), आंबेडकर चौक, कमांडेंट आवास से छप्पन सेट होते हुए निकलेंगे. वहीं, नामकुम से हिनू चौक की ओर जानेवाले वाहन भी इसी रूट का इस्तेमाल करेंगे।

    हर रास्ते में जाम ही जाम

    रविवार को राजधानी की अधिकतर सड़कें जाम रहीं। मेन रोड, रातू रोड, बरियातू रोड, बूटी मोड़ से कोकर, कोकर चौक से लालपुर चौक होते हुए मेन रोड, सर्कुलर रोड, कर्बला चौक से प्लाजा चौक होते हुए न्यूक्लियस मॉल चौक तक 10 बजे से लेकर 4 बजे के बाद रुक-रुक कर जाम लगता रहा। कई जगहों पर पटाखे और सजावट की दुकानें सड़क पर लगने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि हर जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात थी। लेकिन पर्व को लेकर सड़क पर लोगों हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग दीपावली के लिए खरीदारी करने चार पहिया वाहन से निकले, जिससे अधिक जाम लग रही। लोग सड़क के किनारे ही गाड़ी को खड़ा कर दे रहे। सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई।

    हिमाचल का शिव मंदिर लोगों को लुभाएगा

    दीपावली में इस बार डोरंडा बाजार मैदान में हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर आप देख सकेंगे। 73वें साल में श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति ने हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर का बहुत ही खुबसूरत पंडाल भक्तों के लिए बनवाया है। बंगाल के कारिगरों ने इसे अंतिम रूप दे दिया। समिति के सदस्य चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल बनाने में 17 लाख रूपए खर्च आया है। वहीं, लाइटिंग में लगभग 6 लाख रुपए खर्च किए गए। लाइटिंग का काम भी बंगाल से ही कराया गया है। चंदन ने बताया कि रविवार को पट शाम के 6 बजे खुल जाएगा। पांच पंडित पूजा-अर्चना करेंगे, जो रात 12 बजे तक चलेगा। इस पंडाल को बनाने में 5 महीना लग गया।

    25 हजार भोग का हांडी

    चंदन ने कहा कि 25 हजार भोग का हांडी रहेगा। गरीबों के लिए भोग की अलग से व्यवस्था कराई गई है। साथ ही अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच कंबल व अन्य का वितरण भी किया जाएगा। पंडाल का उद्घाटन रविवार को शाम 6 बजे संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, एमपी संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, भरत काशी व अन्य करेंगे। इसके बाद पंडाल को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। मेले में बच्चों के लिए झूला, ब्रेकिंग डांस के अलावा कई मनोरंजन के समान उपलब्ध कराए गए हैं। 12 से 17 नवंबर तक लोग यहां शिव मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। 17 को ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, अभिषेक उर्फ संटू, चंदन व अन्य रात-दिन लगकर इस कार्य को अंजाम दिए।

    traffic sp ranchi
    Previous Articleपीएम का झारखंड दौरा : रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक 2000 से ज्यादा अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात
    Next Article 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे | यहां से उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.