

रांची। फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 नवंबर से 1991.50 रुपए हो गया। यानि 103 रुपए दाम बढ़ गए। अक्टूबर में 37 रुपये बढ़ा था। पहले रांची में एक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दामे आज 1888.50 रुपये हो गया था। वहीँ रजधानी 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 960.50 रुपये है। घरों में इस्तेमाल वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी उभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिली है।