Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराया
    News

    झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 31, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space
    वंदना कटारिया अतिथियों के साथ।

    – चीन की टॉप स्कोरर झोंग जियाकी की हैट्रिक

    रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के तीसरे मैच में भारत ने डिफेंडिंग जापान को 2-1 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। वहीं, जापान की टीम की पहली हार हुई। मैच शुरू से ही उतार चढ़ाव वाला रहा। पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि पहले हाफ में गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज किया। लेकिन जापान की मजबूत रक्षापंति को भेद नहीं सकी। जापान ने भी हमला किया, लेकिन सफल नहीं हो सके व हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

    तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें 1-1 के स्कोर पर रही

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने खेल शुरू होते ही जपान की टीम पर चढ़ाई करनी शुरू की। 31वें मिनट में झारखंड की सलिमा टेटे ने तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए नवनीत कौर को बॉल पास किया। नवनीत ने बिना कोई गलती किए तेज शॉट पर मैदानी गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन जापान ने तुरंत कमबैक करते हुए स्कोर को 1-1 कर दिया। 37वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर उराता काता ने गोल किया।

    चौथे क्वार्टर में दीपिका के गोल से जीती इंडिया

    चौथे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापानी गोलची ने सुदर बचाव किया। फिर इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर को गोलची ने बर्बाद कर दिया। लेकिन फिर मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोलकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

    वंदना कटारिया ने 300वां मैच रांची में खेला

    भारत की वंदना कटारिया ने अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच रांची में खेला। इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने वंदना को कैप पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, शिक्षा सचिव के रवि कुमार आदि शामिल थे।

    इंडिया…इंडिया से गूंजा स्टेडियम

    इस हाईवोल्टेज मैच के दौरान सभी स्टैंड फुलहाउस रहा। झारखंड के खेलप्रेमी अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते रहे। हर ओर से सिर्फ इंडिया…इंडिया की ही आवाज सुनाई दे रही थी। दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। शुरू से अंत तक मैच में जबरदस्त रोमांच रहा।

    मलेशिया जीत को तरसा, चीन की बड़ी जीत

    दूसरे मैच में चीन ने मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। चीन की टीम ने अपने चौथे मैच में दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, मलेशिया की टीम 4 मैच खेलकर एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं सकी। टीम ने एक मैच ड्रा व 3 में हार का सामना किया। 16वें मिनट में टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर झोंग जियाकी ने पेन्ल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम का खाता खोल दिया। दूसरा गोल जो मियोरोंग ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया। वहीं, झोंग जियाकी ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक आैर गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 51वें मिनट में झोंग जियाकी ने एक और शानदार गोलकर अपना हैट्रिक पूरा किया। साथ ही टीम की बढ़त 4-0 कर दी।

    थाईलैंड टीम की लगातार चौथी हार

    इससे पहले आज खेले गए पहले मुकाबले में कोरिया ने आसानी से थाईलैंड को 3-0 से पराजित किया। ये गोल खेले के 24वें मिनट में ली यूजीन ने फिल्ड गोलकर कर किया। दूसरा गोल जंग चे यंग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया। वहीं, आखिरी गोल खेल के 32वें मिनट में पार्क सूएंगे ने दागा। यह थाईलैंड टीम की लगातार चौथी हार है। वहीं, कोरिया की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    asian champions trophy 2023
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : चीन से भी हार गई मलेशिया की टीम | टॉप स्कोरर झोंग जियाकी का हैट्रिक
    Next Article दिवाली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.