Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : चीन से भी हार गई मलेशिया की टीम | टॉप स्कोरर झोंग जियाकी का हैट्रिक
    News

    झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : चीन से भी हार गई मलेशिया की टीम | टॉप स्कोरर झोंग जियाकी का हैट्रिक

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 31, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    पहले मैच में कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से आसानी से हराया

    आज रात 8.30 बजे जापान व भारत का मुकाबला

    रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के दूसरे मैच में चीन ने मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। चीन की टीम ने अपने चौथे मैच में दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, मलेशिया की टीम 4 मैच खेलकर एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं सकी। टीम ने एक मैच ड्रा व 3 में हार का सामना किया। 16वें मिनट में टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर झोंग जियाकी ने पेन्ल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम का खाता खोल दिया। दूसरा गोल जो मियोरोंग ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया। वहीं, झोंग जियाकी ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक आैर गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 51वें मिनट में झोंग जियाकी ने एक और शानदार गोलकर अपना हैट्रिक पूरा किया। साथ ही टीम की बढ़त 4-0 कर दी।

    थाईलैंड टीम की लगातार चौथी हार

    इससे पहले आज खेले गए पहले मुकाबले में कोरिया ने आसानी से थाईलैंड को 3-0 से पराजित किया। ये गोल खेले के 24वें मिनट में ली यूजीन ने फिल्ड गोलकर कर किया। दूसरा गोल जंग चे यंग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया। वहीं, आखिरी गोल खेल के 32वें मिनट में पार्क सूएंगे ने दागा। यह थाईलैंड टीम की लगातार चौथी हार है। वहीं, कोरिया की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    आखिरी मुकाबला होगा बेहद रोमांचक

    तीसरा मुकाबला मेजबान भारत व जापान के बीच रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों कड़ी चुनौती मिलेगी। क्योंकि अभी तक खेले गए तीन मैच में जापान की टीम पर कोई गोल नहीं कर सका है। 3 मैच में टीम ने 11 गोल भी दागे। लेकिन भारतीय टीम के भी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। अपने तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज कर सबका दिल जीत लिया है। भारत ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 गोल किए हैं, वहीं 2 गोल खा भी चुके हैं। झारखंड की खिलाड़ी संगीता कुमारी से टीम इंडिया को काफी उम्मीद है। संगीता ने टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक भी अपने नाम किया था। डिफेंडिंग चैंपियन जापान के भी खिलाड़ी पूरे लय में है, ऐसे में जब दोनों टीमों का मुकाबला शुरू होगा तो दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने का मौका मिलेगा।

    asian champions trophy 2023
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : आज रात 8.30 बजे | 3 मैचों में एक भी गोल नहीं खाने वाली जापानी टीम से होगा भारत का सामना
    Next Article झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.