Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट नवीन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली | धुर्वा थाना में मामला दर्ज
    Crime

    झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट नवीन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली | धुर्वा थाना में मामला दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 15, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रामगढ़ के पंकज ने केस मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी

    रांची। झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट नवीन सिंह ने धुर्वा थाना में रामगढ़ के पंकज महतो व उसके साथियों के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार केस मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उनसे पांच लाख की रंगदारी की भी मांग की गई है। थाना में दिये आवेदन में नवीन सिंह ने कहा कि पंकज महतो उससे लीगल नोटिस करवाने के संदर्भ में मिला था, जो उन्होंने किया। लेकिन इस बीच पंकज महतो किसी केस में जेल चला गया। जेल से बाहर आने के बाद पंकज महतो ने उन्हें सूचक की तरफ से B.A. No. 7796/2023 में हाजिर करवाकर जमानत का विरोध करने को कहा। उनपर दोनों केस में मैनेज करने के लिए दबाव बनाया। जिससे वो विवश होकर पकंज महतो को अपनी दोनों फाइल व अन्य कागजात ले जाने को कहे, जिसका सारांश व्हाट्सएप चैटिंग में है। इसके बाद पंकज महतो ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर धमकी दी। नवीन सिंह ने थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि बीते 11 अक्टूबर को वो अपने क्लर्क दिलीप यादव के साथ हाईकोर्ट से अपने घर जा रहे थे। तभी जगरनाथपुर मंदिर के पास पंकज महतो अपने गुडों के साथ मेरे गाड़ी को ओवरटेक कर रोका व गाली-गलौज की और पांच लाख की मांग की। पैसे देने से मना करने पर पंकज महतो ने पिस्टल निकाल कर धमकी भी दी। उसने कहा कि दोनों केस में मैनेज होने के लिए बोला था ना, तुमने बात नहीं मानकर मेरा लाखों का नुकसान करवा दिया है। इसलिए तुम्हे रंगदारी के रूप में 5 लाख देने पड़ेंगे, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे।

    dhurwa police station ssp
    Previous Articleइस बार लॉन टेनिस में नहीं दिखा महेंद्र सिंह धौनी का जलवा | जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट संपन्न
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.