Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कुड़मी आंदोलन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी । रेलवे ने जारी किया नया आदेश
    News

    कुड़मी आंदोलन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी । रेलवे ने जारी किया नया आदेश

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 2023Updated:September 19, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी आंदोलन को लेकर आंदोलन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कुड़मी समुदाय के लोगों ने की थी। कुड़मी समुदाय चाहती है कि आदिवासी जाति में उनको शामिल किया जाए।इसको लेकर railway ने करीब 172 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। जबकि, कई ट्रेनों को रूट डाइवर्ट कर दिया गया था। लेकिन अंतिम समय में कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया और कहा कि कुड़मी समुदाय चाहे तो इसको लेकर अपनी आवाज संस्थागत स्थानों पर उठा सकती है। लेकिन इस तरह का आंदोलन, जिससे आम जनमानस परेशान हो, वह करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। किसी भी समाज के लोगों को यह अधिकार नहीं है कि वे रेलवे और रोडवेज को ब्लॉक करके, ना केवल बंगाल बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों को परेशान करें। उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन बुलाकर निर्दोष लोगों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। बता दें 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कुड़मी समुदाय के लोगों ने की थी। कुड़मी समुदाय के नेताओं ने आदिवासी/ अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की माँग को लेकर यह आंदोलन करने की बात कही थी।

    सारी ट्रेनें अब सामान्य तरीके से चलेंगी

    कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद जितने भी ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट या शार्ट टर्मिनेट करने की अधिसूचना रेलवे जारी की थी, उसे वापस ले लिया गया है। सारी ट्रेनें अब सामान्य तरीके से चलेंगी। आज रेलवे ने इस से संबंधित एक अधिसूचना जारी की है। दरअसल “पुरुलिया चेम्बर फोर ट्रेड एंड इंडस्ट्री” ने इस आंदोलन को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुड़मी आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।

    असर झारखंड समेत पश्चिम बंगाल में देखने को मिला

    अनुसूचित जनजाति दर्जा की मांग को लेकर कुड़मी समाज का आंदोलन मंगलवार से जारी रहा। इस आंदोलन का असर झारखंड समेत पश्चिम बंगाल में देखने को मिला। कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने 140 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, 69 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और 65 को डाइवर्ट किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों का समय बदला गया था।

    railway
    Previous Articleरांची के एसएसपी रह चुके कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआइजी
    Next Article बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर की कर दी धुनाई । 24 घंटे के अंदर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.