Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप: राहुल के बाद कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक | भारत मजबूत स्थिति में | स्कोर 243/2 (38.4 ओवर)
    News

    एशिया कप: राहुल के बाद कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक | भारत मजबूत स्थिति में | स्कोर 243/2 (38.4 ओवर)

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 2023Updated:September 11, 20235 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। एशिया कप में भारत व पाकिस्तान का मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 243/2 है। दोनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगा दिया है। विराट कोहली व केएल राहुल के बीच अभी तक तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 66 व कोहली 50 रन बनाकर बनाकर क्रिज पर हैं। रविवार को बारिश के कारण पूरा मैच नहीं खेला गया था। सोमवार को रिजर्व डे के दिन देर से मैच शुरू हुआ। बारिश के कारण लगभग 1.40 मिनट का खेल नहीं हो सका। टीम इंडिया की पारी के 24.1 ओवर से शुरू हुई।। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद लौटे थे। यही दोनों बल्ल्बाजों ने भारतीय पारी का आगाज किया। रोहित ने 56 और शुभमन ने 58 रन बनाकर आउट हुए थे। शाहीन और शादाब को एक-एक विकेट मिला था। अभी तक के हिसाब से मैच 50-50 ओवर का ही होगा। रिजर्व डे के दिन भी बारिश कोलंबो में बाधा डाली। कोलंबो में सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक बारिश नहीं हुई थी। लेकिन इसके बाद लगातार बारिश हुई। ऐसे भी मौसम विभाग ने 5.30 व 8.30 बजे बारिश होने की अशंका जताई गई है। हालांकि आज मैच खेले जाने की पूरी उम्मीद है। अगर 50-50 ओवर का मैच नहीं भी हुआ तो इसे 20-20 ओवर का कराया जा सकता है।

    तेज गेंदबाज हारिस रऊफ नहीं खेलेंगे

    टीम इंडिया के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोटिल होने के चलते इस मुकाबले में आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। रविवार को खेले गए मैच में हारिस रऊफ ने 5 ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए और एक विकेट हासिल किया था। साइड स्ट्रेन के कारण रऊफ बाहर हो गए हैं।

    आज मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक

    अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे पाकिस्तान को ज्यादा फायदा होगा। पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। जबकि भारत का 1 अंक होगा। हालांकि, भारत को अभी सुपर-4 में 2 मैच खेलने हैं। मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेलना है, जबकि 15 सितंबर को बांग्लदेश के खिलाफ भिड़ना है। वहीं पाकिस्तान को केवल श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ना है। पाकिस्तान ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लदेश को 7 विकेट से हराया था। सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    बाकी मैच बारिश से रद्द हुए तो भारत को नुकसान
    सुपर-फोर में केवल भारत और पाकिस्तान का मैच के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है। भारत-पाक मैच के बाद सुपर फोर के तीन मैच खेले जाने हैं। जिसमें दो मैच में भारत को श्रीलंका और बांग्लदेश से भिड़ना है। वहीं एक मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका से भिड़नाा है। अगर ये सभी मैच बाधित हो जाते हैं तो नुकसान भारत को होगा। एशिया कप में अब तक हुए मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर-फोर के एक- एक मुकाबले बांग्लादेश से जीत चुके हैं। बाकी के सभी मैच बाधित होने पर पॉइंट टेबल में भारत तीसरे नंबर पर आ जाएगा। क्योंकि बारिश से हुए रद्द मैच में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में भारत के 3 अंक होंगे, जबकि पाकिस्तान के 4 और श्रीलंका के 4 अंक हो जाएंगे।

    पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया था

    बता दें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच बारिश से बाधित रहा था। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। टीम इंडिया की पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में सोमवार को इस मैच को पूरा किया जाएगा। अगर यह मैच पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और उसका फाइनल में सीट लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, बारिश से धुलने पर दोनों टीमें एक-एक अंक बांटेंगी और पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। सोमवार को 50-50 ओवर का ही मैच खेला जाएगा। , लेकिन सूर्य झलक रहा है। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच अनुकूल मौसम की उम्मीद है। पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

    मैच नहीं हुआ तो भारत को होगी मुश्किल

    वहीं, भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो उसे दो अंक मिलेंगे। फाइनल में पहुंचने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। टीम इंडिया को 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और 14 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश से धुलने पर टीम इंडिया को एक अंक मिलेगा और ऐसे में उसकी राह कठिन हो जाएगी। इस स्थिति में उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे, क्योंकि श्रीलंका एक मैच जीत चुका है। हारने पर टीम इंडिया के लिए सुपर फोर के उसके अगले दोनों मैच करो या मरो वाले होंगे। 

    पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर

    सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान एक मैच में दो अंक और +1.051 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर चौथे स्थान पर है। मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल खत्म हुआ था।

    ‍Bcci pcb
    Previous Articleएशिया कप: भारत-पाक मैच शुरू | तेज गेंदबाज रऊफ चोट के कारण बाहर | भारत 154/2
    Next Article एशिया कप: राहुल ने जड़ा शतक | कोहली शतक से 3 रन दूर | भारत का स्कोर 319/2 ( 47 ओवर)

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.