Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भारत-पाकिस्तान मैच: कोलंबो में बूंदाबांदी पूरी तरह बंद नहीं हुई | 20 ओवर का खेला जा सकता है मुकाबला
    News

    भारत-पाकिस्तान मैच: कोलंबो में बूंदाबांदी पूरी तरह बंद नहीं हुई | 20 ओवर का खेला जा सकता है मुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। एशिया कप में भारत व पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश के कारण 3 बजे शुरू नहीं हो सका है। बूंदाबांदी पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। ग्राउंड स्टाफ केवल कवर से अतिरिक्त पानी हटा रहे हैं। लेकिन कवर नहीं हटा है। अगर इसी तरह से बारिश के कारण देर से मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का 20 ओवर का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर रात 10.36 बजे तक शुरू हो सकता है। रिजर्व डे के दिन भी बारिश कोलंबो में बाधा डाली हुई है। कोलंबो में सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक बारिश नहीं हुई थी। धूप खिली हुई थई, फैंस इस मैच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे भी मौसम विभाग ने 4.30, 5.30 व 8.30 बजे बारिश होने की अशंका जताई गई है। हालांकि आज मैच खेले जाने की पूरी उम्मीद है। अगर 50-50 ओवर का मैच नहीं भी हुआ तो इसे 20-20 ओवर का कराया जा सकता है। अगर 20 ओवर का मैच हुआ तो पाकिस्तान को टार्गेट 181 रनों का मिलेगा।

    पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया था

    बता दें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच बारिश से बाधित रहा था। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। टीम इंडिया की पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में सोमवार को इस मैच को पूरा किया जाएगा। अगर यह मैच पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और उसका फाइनल में सीट लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, बारिश से धुलने पर दोनों टीमें एक-एक अंक बांटेंगी और पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। सोमवार को 50-50 ओवर का ही मैच खेला जाएगा। सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बारिश हुई व टीम इंडिया बैटिंग नहीं की तो मैच 20-20 ओवर का खेला जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए 181 रनों का टार्गेट मिलेगा। ऐसे कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूर्य झलक रहा है। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच अनुकूल मौसम की उम्मीद है। पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

    मैच नहीं हुआ तो भारत को होगी मुश्किल

    वहीं, भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो उसे दो अंक मिलेंगे। फाइनल में पहुंचने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। टीम इंडिया को 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और 14 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश से धुलने पर टीम इंडिया को एक अंक मिलेगा और ऐसे में उसकी राह कठिन हो जाएगी। इस स्थिति में उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे, क्योंकि श्रीलंका एक मैच जीत चुका है। हारने पर टीम इंडिया के लिए सुपर फोर के उसके अगले दोनों मैच करो या मरो वाले होंगे। 

    पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर

    सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान एक मैच में दो अंक और +1.051 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर चौथे स्थान पर है। मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल खत्म हुआ था। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद हैं। यही दोनों आज भारतीय पारी का आगाज करेंगे। रोहित ने 56 और शुभमन ने 58 रन बनाए थे। शाहीन और शादाब को एक-एक विकेट मिला है।

    Cricket
    Previous Articleभारत-पाकिस्तान मैच: कोलंबो में फिर बारिश शुरू, छाए घने बादल
    Next Article एशिया कप क्रिकेट: दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्राउंड में वार्मअप करना शुरू किए | 4.40 में मैच शुरू होगा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.