

रांची। एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। अब यह मैच कल यानि सोमवार को खेला जाएगा। गीली आउटफिल्ड के कारण अंपायर ने यह निर्णय लिया। मैच वहीं से शुरू होगा, जहां से मैच रोका गया था। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। यहीं से आगे का मैच खेला जाएगा। इससे पहले 9 बजे, 8.30 बजे मैदान का मुआयना अंपायर किए। 8 बजे व 7.30 बजे भी ग्राउंड का मुआयना हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन पर नाबाद हैं। शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने शाबाद खान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) को शाबाद खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया।
