Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED के समन पर सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट। रिट पिटिशन दायर किया
    News

    ED के समन पर सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट। रिट पिटिशन दायर किया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 2023Updated:August 24, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। ED के द्वारा जारी समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर दी है। इसका हवाला देते हुए मैसेंजर के जरिए इसकी सूचना ईडी के जोनल ऑफिस तक पहुंचा दी गई है। अब सवाल है कि रिट पिटिशन में आखिर है क्या। क्या सीएम ने सिर्फ समन को चुनौती दी है या इडी की पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाया है। इन दो सवालों के जवाब के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन एक बात साफ हो गई है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आर-पार की लड़ाई के मूड में उतर गये हैं। आपको बता दें सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी पूछताछ करने वाली थी। लेकिन 2. 05 बजे सीएम ऑफिस का कर्मचारी एक चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंच गया। वहीँ, सीएम हेमंत सोरेन सचिवालय अपने कार्यों का निबटारा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने का सस्पेंस उसे वक्त खत्म हो गया, जब मुख्यमंत्री की जगह सचिवालय कर्मी सील बंद लिफाफे में एक चिट्ठी लेकर इडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। ED के रांची कार्यालय में जमीन घोटाले मामले से जुड़े सवाल पूछे जाने थे, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। सीएम के आने को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। इस मामले में सीएम हेमंत को 14 अगस्त को भी ईडी कार्यालय में पेश होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण सीएम पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद एक बार फिर समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सीएम सोरेन इस मामले में लगातार विधि-विशेषज्ञों से राय ले रहे थे। 14 अगस्त को जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, तब उन्होंने कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने इडी को पत्र भेजकर कहा था कि केंद्रीय एजेंसी पिछले एक वर्ष से उन्हें इसलिए परेशान कर रही है कि उनकी सरकार केंद्र सरकार के साथ नहीं है। सोरेन ने इडी से अविलंब समन वापस लेने का आग्रह किया था। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी सहारा लेने की बात भी कही थी। सोरेन के इस पत्र के बाद इडी द्वारा दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को उन्हें बुलाया गया था। इस मामले पर सियासत भी लगातार जारी है, JMM ने ED के समन को गलत बताया है और केंद्र पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं, बीजेपी ने सीएम सोरेन पर ED की पूछताछ में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand ED hemant soren jmm Rahul gandhi rajesh thakur Slp
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन गए सचिवालय। ईडी ऑफिस पहुंची चिट्ठी
    Next Article पत्नी व 2 साल के बेटे को जिंदा जलाने वाला आरोपी आर्मी जवान हिमांशु पुलिस की गिरफ्त में

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.