Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा चुनाव : 14 दिन बाद टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच होगा मुकाबला
    News

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा चुनाव : 14 दिन बाद टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच होगा मुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 19, 2023Updated:August 19, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    चुनाव में कुल 138 वोटर होंगे, 16 पद के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में

    अध्यक्ष में सुहैल अख्तर, अय्युब गद्दी व अतिकुर रहमान के बीच टक्कर

    रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) 2023 को रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक बायलॉज के अनुसार कराया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नाम दाखिल करने का शनिवार को अंतिम दिन (19.8.23) था। टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का जीत का दावा किया है। अब यह 3 सितंबर को ही पता चल पाएगा कि कौन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का ताज पहनेगा। चुनाव में कुल 138 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। अब नमांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जांच 20 अगस्त को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। चुनाव चिन्ह का आवंटन 22 अगस्त को किया जाएगा।

    अध्यक्ष के पद के लिए तीन उम्मीदवार

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के अध्यक्ष पद में टीम कुतुब के सुहैल अख्तर, टीम खिदमत के अय्युब गद्दी और मो. अतिकुर रहमान के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों टीमों से 2-2 उम्मीदवार मैदान में होंगे। टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन और टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन चुनाव लड़ेंगे। महासचिव पद के लिए टीम कुतुब से मो फारुख व टीम खिदमत से जावेद अनवर मैदान में होंगे। कोषाध्यक्ष में टीम कुतुब से कफील गद्दी व टीम खिदमत से जैनुल आबेदिन दावेदारी पेश किए हैं। वहीं, संयुक्त सचिव के लिए मो. इमामुद्दीन, मो सरवर, शोएब अंसारी, अली अहमद, जुल्फिकार अली भुट्टो व मो सादिक ने पर्चा भरा।

    कार्यकारिणी सदस्य
    इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य में आसिफ नईम, शमी अख्तर, शमसुल होदा, मो आसिफ अली, मुस्ताक अली गद्दी, मो रिजवान, नसीमुल हक, मुमताज, मुजीबुल हक, मो अकबर, जावेद अहमद खान, साजिद उमर, महबूब हुसैन, मो सज्जाद बब्लू, शादाब अहमद, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, मो फारूक, एजाज गद्दी, मो आफताब आलम, अब्दुल खालिक, शाहीद आलम, गुलाम ख्वाजा ने नामाकंन दाखिल किया है।

    doranda doranda police atation
    Previous Articleजूस कारोबारी हत्याकांड: दोनों हत्यारे अशोक और धर्मेन्द्र गिरफ्तार
    Next Article झारखंड की एसिड अटैक पीड़िता की आर्थिक स्थिति खराब | सरकार से मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.