Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»अवैध खनन मामल: ईडी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में
    News

    अवैध खनन मामल: ईडी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 18, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। संथाल में 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी करने जा रही है। ईडी खनन मामले में फरार आरोपी दाहू यादव की संपत्ति जब्त करने के बाद उसके बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में एक होटल राहुल यादव के नाम पर है। ईडी ने उनके नाम पर मौजूद संपत्तियों की पूरी जानकारी जुटा ली है। अगर दोनों ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी उनकी बाकी सभी अचल संपत्तियों को भी जब्त कर लेगी। ईडी ने इससे पहले अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पशुपति पर दायर चार्जशीट में ईडी ने खुलासा किया था कि पशुपति यादव ने दाहू के अवैध पत्थर खनन, अवैध परिवहन से आने वाली काली कमाई के बारे में पूरी जानकारी दी थी।

    दाहू 1 साल से फरार है

    ईडी ने इससे पहले अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दाहू यादव पंकज मिश्रा का खास सहयोगी है। दाहू यादव पिछले साल 18 जुलाई से फरार है, वह आखिरी बार 18 जुलाई को ईडी के सामने पेश हुए थे। इसके बाद वह कभी ईडी के सामने नहीं गए।

    विष्णु अग्रवाल की पत्नी से 26 को होगी पूछताछ

    रांची में जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने विष्णु अग्रवाल की पत्नी अनुश्री अग्रवाल को भी तलब किया है। अनुश्री को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी यह जानने की कोशिश करेगी कि चेशायर होम रोड पर एक एकड़ जमीन के लिए उन्होंने कहां से रुपये दिये. इसमें किसने सहयोग किया।

    दाहू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका

    साहिबगंज में एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाहू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी, जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अदालत ने दाहू यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने दाहू यादव को ED कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

    anushri agarwal bjp dahu yadav ED hemant soren rahul yadav vishnu agarwal
    Previous Articleसिल्ली कुआं हादसा : गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दिन तक एनडीआरएफ ने चलाया रेसक्यू ऑपरेशन | कुएं से 6 शव बाहर निकाले गए
    Next Article बालूमाथ के भाजपा नेता राजेंद्र की हत्या की जिम्मेवारी नक्सली संगठन टीएसपीसी ने ली | कहा करोड़ों रुपए गबन कर लिया था

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.