Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सिल्ली कुआं हादसा : गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दिन तक एनडीआरएफ ने चलाया रेसक्यू ऑपरेशन | कुएं से 6 शव बाहर निकाले गए
    News

    सिल्ली कुआं हादसा : गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दिन तक एनडीआरएफ ने चलाया रेसक्यू ऑपरेशन | कुएं से 6 शव बाहर निकाले गए

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 18, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची जिला के सिल्ली में 21 घंटे से चले रेसक्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने कुंए में दबे सभी 6 शव को बाहर निकाल लिया। एक की इसमें जान बच गई। गाय के बछड़े को बचाने के चक्कर में 6 लोगों की मौत कुंए में दबने ‍ दम घुटने से हो गई। वहीं, एक व्यक्ति को जिंदा बचाया जा सका। गुरुवार से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू हुआ जो शुक्रवार दिन तक चलता रहा। बता दें कि सिल्ली के पिस्का गांव में यह घटना घटी, जहां एक मवेशी कुएं में गिर गया था। इसे बचाने के लिए 4 लोग कुंए के अंदर घुस थे। बाकि तीन लोग बाहर थे। कुंए में घुसते ही मिट्टी धंस गई, इसके बाद अंदर सभी दब गए। गुरुवार को 2 शव को बाहर निकाला गया था। वहीं, शुक्रवार को 3 शव निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम ने कुएं के बगल से रास्ता बनाकर शव को निकाला। इसमें टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    रात भर चला ऑपरेशन
    घटना गुरुवार दिन के 4:30 घटी, इसके बाद राहत व बचाव का कार्य चलाया गया शाम 7:20 बजे तक कुंआ में दबे मंटु मांझी (52) को अचेता अवस्था में निकाला गया जिनकी सिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य विष्णु बेदिया (55) का शव शाम 7:55 में निकाला गया। रात आठ बजे एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पहुंची मगर 40 फीट गहरा कुंआ में मिटी और पत्थर के भर जाने से राहत कार्य में परेशानी हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिल्ली के पिस्का गांव के कुंए में 6 लोगों की मरने की खबर को दुखद बताया। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा.. मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। वहीं, सिल्ली के विधायक सुदेश महतो ने कहा मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस हादसे में मारे गये लोगों को सहायता का ऐलान करें। मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए और रोजगार का भी ध्यान सरकार को देना चाहिए। आपको बता दें कि सुदेश महतो को खबर मिलते ही वे गुरुवार रात से ही घटनास्थल पर डटे रहे।

    बैल बचाने कुएं में उतरे थे 7 सात लोग

    सिल्ली के पिस्का गांव में गुरुवार देर शाम एक बैल के कुएं में गिरने के बाद चार लोग कुएं में उतरे थे। जबकि तीन लोग कुएं के बाहर रस्सी से उन्हें उतरने में मदद कर रहे थे। बारिश की वजह से नर्म हो चुकी मिट्टी अचानक धंस गई और सात लोग उसमें दब गए। ग्रामीणों ने सबसे पहले इस हादसे में लोगों को बचाने की कोशिश की। छह लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm rajesh thakur sanjay seth sudesh mahto
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग : मुरी में कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत
    Next Article अवैध खनन मामल: ईडी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.