Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»गिल व यशस्वी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
    Latest

    गिल व यशस्वी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 13, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Man Of The Match Yashasvi Jaiswal
    Buy Ad Space

    रांची। शुभमन गिल व यशस्वी जायसवाल की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।  इसी के साथ भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। सीरीज का आखिरी व निर्णयाक मुकाबला 13 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 179 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। गिल-यशस्वी ने रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए किए। यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

    गिल-यशस्वी ने 94 गेंद पर 165 रनों की साझेदारी की। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों बल्लेबाजों ने केएल राहुल व रोहित शर्मा की 135 रनों की साझेदारी को तोड़ डाला। यशस्वी ने 51 गेंदों का सामना कर 84 रन व गिल ने 47 गेंदों का सामना कर 77 रनों की पारी खेली।

    अर्शदीप हेटमायर और शाई होप ने वेस्टइंडीज को संभाला

    चार विकेट गिर जाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने विस्फोटक शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। होप अर्धशतक लगाने से चूक गए और 29 गेंद पर 45 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए। रोमारिया शेफर्ड और जेसन होल्डर का बल्ला नहीं चला। शेफर्ड नौ रन बनाकर अक्षर पटेल और होल्डर तीन रन पर मुकेश कुमार का शिकार बन गए।

    हेटमायर और स्मिथ ने वेस्टइंडीज को 170 रन के पार पहुंचाया

    123 रन के स्कोर पर सात विकेट गिरने के बाद हेटमायर को ओडेन स्मिथ का साथ मिला। दोनों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 44 रन की साझेदारी की। हेटमायर ने 39 गेंद पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के हाथों हेटमायर को कैच कराया। स्मिथ 12 गेंद पर 15 और अकील हुसैन दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

    अर्शदीप और कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी

    भारत के लिए इस मैच में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स कायेल मेयर्स और ब्रेंडन किंग के अलावा शिमरॉन हेटमायर को भी आउट किया। अर्शदीप ने चार ओवर में 38 रन दिए। कुलदीप यादव ने मध्यक्रम पर कहर बरपाते हुए दो खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए।अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

    bcci rohit sharma shubhman gil west indies
    Previous Articleझारखंड के 2013 बैच के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा की इलाज के दौरान मौत
    Next Article 1700 करोड़ में अल नासर क्लब के लिए खेल रहे ‘RONALDO’ ने टीम को चैंपियन बनवाया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.