Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»1700 करोड़ में अल नासर क्लब के लिए खेल रहे ‘RONALDO’ ने टीम को चैंपियन बनवाया
    News

    1700 करोड़ में अल नासर क्लब के लिए खेल रहे ‘RONALDO’ ने टीम को चैंपियन बनवाया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 13, 2023Updated:August 13, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    दोनों गोल रोनाल्डो ने किया

    रांची। साउदी के अल नासर क्लब ने शनिवार रात को उस समय इतिहास रच दिया, जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में उन्होंने अपना पहला अरब क्लब चैंपियनशिप का खिताब जीता। किंग फहद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अल नासन ने साथी सउदी की ही टीम अल हिलाल पर 2-1 अतिरिक्त समय में हराकर खिताब पर कब्जा किया। नासर के लिए दोनों गोल रोनाल्डो ने 78वें व 98वें मिनट में किया।  पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो न अपने करियर का 35वां खिताब जीतने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सउदी अरब के क्लब अल नासर के लिए रोनाल्डो ने उनका पहला खिताब है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने आधिकरिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया। खिताबी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिखा- टीम को पहली बार यह महत्वपूर्ण ट्रॉफी जीतने में मदद करने पर बेहद गर्व है। इस महान उपलब्धि में शामिल क्लब के सभी लोगों और हमेशा मेरे साथ रहने के लिए मेरे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद। हमारे प्रशंसकों द्वारा शानदार समर्थन, यह भी आपका है।

    200 मिलियन यूरो से ज्यादा की डील में खेल रहे

    पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब सउदी अरब के अल नासर फुटबॉल क्लब के लिए खेल रहे हैं। दिसंबर 2022 में रोनाल्डो ने यह क्लब ज्वाइन किया था। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ नाता खत्म करने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने सऊदी के इस बड़े क्लब के साथ डील फाइनल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 1700 करोड़ (200 मिलियन यूरो) से ज्यादा की थी। रोनाल्डो जून 2025 तक के लिए अल नासर के साथ डील की है। यानी 40 साल के होने तक वह प्रोफेशनल फुटबॉल खेलते रहेंगे। अल नासर ने अब तक 9 बार सउदी अरब लीग जीती है। आखिरी बार यह क्लब 2019 में चैंपियन बना था।

    बड़े क्लब को छोड़कर छोटे स्तर के क्लब में

    इंग्लिश प्रीमियर लीग, ला लीगा और सीरी-ए जैसी बड़ी यूरोपीय लीग खेलने के बाद एक छोटे स्तर की लीग में जाने का रोनाल्डो का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला था। लेकिन उनके हालिया फॉर्म और उम्र को देखते हुए बड़े क्लबों में उनका जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा था। वर्तमान सीजन में मैनचेस्टर यूनाइटेड से भी उनका विवाद इसी कारण बढ़ा क्योंकि उन्हें सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा जाने लगा था। हाल ही में संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्हें नॉक आउट स्टेज में बतौर सब्स्टिट्यूट उतारा गया था।

    al nasar club arab club championship cristiano ronaldo
    Previous Articleगिल व यशस्वी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
    Next Article डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की बेबी VRS आजसू की यशोदा के बीच होगा मुकाबला

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.