Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देखें कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब विधायक
    News

    देखें कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब विधायक

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 21, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपीसीसी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर विधायक हैं। इसके साथ ही हैरान कर देने वाली बात यह है कि टॉप 20 में कर्नाटक 12 विधायकों के साथ देश के सबसे अमीर विधायकों की सूची में शीर्ष पर है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के 14% विधायक अरबपति (100 करोड़ रुपये) हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। राज्य में विधायकों की औसत संपत्ति 64. 3 करोड़ रुपए बताई गई है।

    3 सबसे अमीर विधायक कर्नाटक से

    टॉप 3 सूची की बात करें तो तीनों विधायक कर्नाटक से हैं। डीके के बाद दूसरे सबसे अमीर निर्दलीय विधायक और व्यवसायी केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। जोकि बेंगलुरु से 80 किमी दूर गौरीबिदानूर से विधायक हैं। गौड़ा की संपत्ति 1,267 करोड़ रुपए है और उन पर 5 करोड़ रुपए का कर्ज है। तीसरे नंबर पर सबसे अमीर कर्नाटक विधानसभा में सबसे युवा कांग्रेस विधायक प्रियकृष्ण हैं। 39 वर्षीय विधायक ने 1,156 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इस जारी रिपोर्ट में 28 विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,001 मौजूदा विधायकों का विश्लेषण किया है। कुल मिलाकर भारत में सबसे गरीब विधायक पश्चिम बंगाल के सिंधु निर्वाचन क्षेत्र से निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी संपत्ति 1,700 रुपए है और उन पर कोई कर्ज नहीं है।

    सबसे गरीब विधायक बीजेपी से

    कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए सबसे गरीब विधायक भाजपा के भागीरथी मुरुलिया हैं, जिन्होंने 28 लाख रुपये की संपत्ति और 2 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है। चुनाव आयोग के समक्ष दायर 2023 के हलफनामे में शिवकुमार ने दिखाया था कि उनके पास कुल 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 1,140 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। शिवकुमार की देनदारियां 265 करोड़ रुपये हैं, जबकि गौड़ा के पास 990 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 276 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। दिलचस्प बात यह है कि देशभर के विधायकों की सूची में प्रियकृष्ण के नाम 881 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा देनदारी का रिकॉर्ड भी है। उनके पिता एम कृष्णप्पा कर्नाटक के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 18वें नंबर पर थे।

    Dk shiv kumar karnatak
    Previous Articleज्ञानवापी मस्जिद का होगा ASI सर्वे, 4 अगस्त तक कोर्ट में पेश करनी होगी रिपोर्ट
    Next Article अपराध पर हर हाल में लगाएं लगाम । पुलिस कार्यशैली सुधारे अन्यथा होगी कार्रवाई

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.