Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मुस्लिम समाज के लोग सीएम से मिले- रांची हिंसा मामले में हस्ताक्षेप की मांग | पुलिस बेगुनाह लोगों को फंसा रही
    Latest

    मुस्लिम समाज के लोग सीएम से मिले- रांची हिंसा मामले में हस्ताक्षेप की मांग | पुलिस बेगुनाह लोगों को फंसा रही

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 11, 2023Updated:July 11, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग

    रांची। राजधानी में पिछले वर्ष 10 जून 2022 को हुई हिंसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों में इस कांड को लेकर दिनोंदिन रोष बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को कहना है कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को जान से भी मारा आैर अब बेगुनाहों पर केस करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। न्यायालय से वारंट के लिए गुहार लगाया जा रहा। इसी को लेकर मंगलवार को मुस्मिल समाज के प्रबुद्ध लोग अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम से प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात किए। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि इस कांड के बाद से मुस्लिम समाज में काफी रोष है। इस कांड में दो लोगों की जान गई। कई लोग जख्मी हुए। लेकिन अभी तक इनके परिवार को न्याय नहीं मिला। उल्टे पुलिस प्रशासन बेगुनाह लोगों को परेशानी कर रही है। इस कांड को अंजाम देने में पुलिस ने अपना सारा तंत्र लगा दिया। पुलिस के चलते ही यह कांड हुआ। लेकिन अबतक दोषियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम हेमंत सोरेन व आलमगीर आलम को बताया गया कि उस वक्त दंगे में 22 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इसके अलावा 40 आैर लोगों का नाम शामिल कर लिया गया। 8-10 हजार लोगों को अज्ञात नामजद भी बनाया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले पर सीएम से हस्ताक्षेप करने की मांग की।

    दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अबतक कुछ नहीं किया गया

    साथ ही इनलोगों के वारंट को लेकर पुलिस कोर्ट में गुहार भी लगाई। काम करने वाले, स्टूडेट्स व बुढ़े लोगों को पुलिस ने नामजद बनाया है। जबकि इस कांड में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अबतक कुछ नहीं किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया कि इस कांड का उच्च स्तरीय जांच किसी रिटायर्ड जज से कराना चाहिए। साथ ही सीआईडी से भी जांच कराना चाहिए।

    सीएम ने न्याय उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि रांची में 10 जून के कांड में उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को लेकर सरकार चिंतित है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इसमें जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार इस मामले पर नजर बनाई हुई है। जहां तक सवाल बेगुनाहों का है तो उसे न्याय जरुर मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, कांग्रेस नेता शमशेर आलम, सोशल वर्कर एस अली, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, सचिव तारिक हुसैन, राइन पंचायत के सदर हाजी फिरोज व इदारे शरिया के कुतुबुद्दीन रिजवी शामिल थे।

    alamgir alam ali Anjuman Congress hemant soren jmm mokhtar ahmed mushtak alam shamsher alam tarik hussain
    Previous Articleचोर बाजार में 3 अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की | धान व्यवासायी रौशन भगत को मारी गई गोली
    Next Article हजारीबाग के जिलाध्यक्ष शंभु लाल यादव पर लगे यौन शोषण का आरोप | पार्टी ने निलंबित किया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 23, 20261 Min Read

    आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

    June 16, 20264 Mins Read

    हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक: वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा 10 लाख, 23 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.