Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
    Business

    10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 2023Updated:June 27, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश से दिन के 10.30 बजे भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। पीएम मेंअपने एमपी के दौरे के दौरान 10,30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंकर इन 5 ट्रेनों को रवाना करेंगे। इनमें हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रांची से खुलने वाली ट्रेन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीआरएम रांची रेल मंडल प्रदीप गुप्ता स्टेशन पहुंच गए हैं। सारी तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं। वहीं, लोगों का उत्साह चरम पर है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म का रंग रोगन चार-चांद लगा दिया है। यहां से खुलने वाली ट्रेन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने को लेकर युवा बेताब हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रांची से ट्रेन जब 27 तारीख को अपनी पहली सवारी लेकर पटना रवाना होगा तो वह सफर फ्री होगा। इसमें कोई भी फ्री में यात्रा कर सकेगा। यात्रा फ्री होने से लोगों में उत्साह है। ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

    सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

    ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 जून को रांची से उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना तक होगा। पटना-रांची-पटना, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 28 जून से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) पटना से प्रस्थान करेगी।

    पटना से सुबह 7 बजे रांची के लिए छुटेगी ट्रेन

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना प्रस्थान 7 बजे, गया आगमन 8:25 बजे प्रस्थान 8:35 बजे, कोडरमा आगमन 9:35 बजे प्रस्थान 9:37 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 10:33 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, बरकाकाना आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, मेसरा आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे व रांची आगमन दिन के 1 बजे होगा।

    रांची से दिन के 4.14 बजे निकलेगी पटना के लिए

    ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान 4:15 बजे, मेसरा आगमन 4:35 बजे प्रस्थान 4:37 बजे, बरकाकाना आगमन 5:30 बजे प्रस्थान 5:35 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 6:30 बजे प्रस्थान 6:32 बजे, कोडरमा  आगमन 7:30 बजे प्रस्थान 7:32 बजे, गया आगमन रात 8:45 बजे प्रस्थान 8:55 बजे व पटना आगमन 10:05 बजे होगा।

    रांची में किराया ज्यादा, पटना में कम

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपए व एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया  2110 रुपए रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपए एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपए है। इस ट्रेन में आरक्षण की सुविधा शुरू हो गई है।

    News Box Bharat latest news

    Drm ranchi Indian Rail pm
    Previous Articleपिछड़ा आयोग को निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण तय करने की जिम्मेवारी दी गई
    Next Article जन्मदिन विशेष: संगीत के वैज्ञानिक आरडी बर्मन

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.