Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पिछड़ा आयोग को निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण तय करने की जिम्मेवारी दी गई
    News

    पिछड़ा आयोग को निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण तय करने की जिम्मेवारी दी गई

    News Box BharatBy News Box BharatJune 26, 2023Updated:June 26, 20239 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। झारखंड में होनेवाले नगर निकाय व पंचायत चुनाव में आरक्षण की पात्रता तय करने के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अधिसूचित किया गया है।

    मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय

    ★अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (निजी विश्वविद्यालय), रांची की स्थापना हेतु 120-150 एकड़ भूमि 99 वर्ष के दीर्घकालिक लीज पर उपलब्ध कराने हेतु Azim Premji Foundation व राज्य सरकार के मध्य किए गए MoU में विश्वविद्यालय की स्थापना के अतिरिक्त उसी भूमि पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की स्थापना हेतु MoU में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

     ★ विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अन्तर्गत रामगढ़ जिले के गोला में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु पचीस करोड़ दो लाख मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ आरोग्यम इन्टरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड राज्य योजनान्तर्गत शहीद ग्राम विकास योजना की अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।

    ★ राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों (1) राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची ( 2 ) फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका में कोविड-19 के RT-PCR सैम्पल की जॉच Roche Molecular Diagnostics Excellence- Cobas 6800 के माध्यम करने के निमित्त 50,000 Testing Kit क्रय हेतु वित्त नियमावली- 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए एवं नियम- 245 के तहत मनोनयन के आधार पर निर्माता कंपनी M/s. ROCHE Diagnostics (India) Pvt. Ltd. को मनोनीत करने तथा इस हेतु राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से कुल छः करोड़ पंचानवे लाख नवासी हजार नौ सौ संतानवे मात्र के व्यय की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

    ★ निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत महगामा, गोड्डा में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ECL) के सौजन्य से 300 शय्या वाले अस्पताल के निर्माण हेतु तीन अरब सात करोड़ चौवालीस लाख पचपन हजार आठ सौ रूपए मात्र पर योजना की स्वीकृति एवं PPP Concept पर इसके संचालन की स्वीकृति दी गई।

    ★ डॉ० विनोद कुमार, सिविल सर्जन, रांची के अपील अभ्यावेदन अस्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड राज्य लेखा लिपिकीय सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड राज्य निबंधन लिपिकीय संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ राज्य के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद सृजन हेतु मानक मंडल का निर्धारण करते हुये राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अधीन वित्तीय वर्ष 2016-17 में उत्क्रमित 189 माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद सृजन की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आं गनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत राज्यान्तर्गत कार्यशील आंगनबाड़ी केन्द्रों के सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में उन्नयन संबंधी प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2018 में संशोधन हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।

    ★ श्री गुरमीत सिंह लाट, सेवानिवृत सहायक अभियंता से प्राप्त अपील आवेदन का निस्तार किये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ विकास कृष्णराव गवली बनाम महाराष्ट्र राज्य एवं अन्य में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा गठित ‘पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग’ को राज्य के नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता की समीक्षा करने के उद्देश्यों हेतु ‘Dedicated Commission’ के रूप में अधिसूचित करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन चालू योजना ( 60:40) के अंतर्गत 478 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के उत्क्रमण से संदर्भित योजना हेतु कुल पचहत्तर करोड़ चौदह लाख सोलह हजार रूपए की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ पंचम झारखण्ड विधान सभा का एकादश (बजट) सत्र (दिनांक 27.02.2023 से 23.03.2023 तक) के सत्रावसान हेतु मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत क्रियान्वित पोषण अभियान योजना के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए स्मार्टफोन्स के क्रय एवं आपूर्ति की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ राजकीय श्रावणी मेला-2023 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक- 04.07.2023 से दिनांक 29.09.2023 तक 27 (सत्ताईस) अस्थायी मेला ओ०पी० एवं 17 (सत्रह) अस्थायी यातायात ओपी के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, रांची के अन्तर्गत संचालित चार राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची में स्थानान्तरित किये जाने के फलस्वरूप, राज्य के संबंधित विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कराने की स्वीकृति दी गई।

    ★ वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक को पुनर्पूजीकरण सहायता के लिए राज्य योजना मद में ( 15% हिस्सा पूंजी) राशि तीन करोड़ अड़तीस लाख तिरसठ हजार रुपए मात्र बजटीय उपबंध झारखण्ड आकस्मिकता निधि (JCF) से प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वर्ष के लिए निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा पर प्रतिवेदन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के Potential Trainers के मानदेय (Honorarium) के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।

    ★ नन्द किशोर गुप्ता, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-789/03). तत्कालीन अंचल अधिकारी, जामताड़ा सदर के विरूद्ध विभागीय संकल्प सं0-7769, दिनांक 07.09.2016 द्वारा अधिरोपित तीन वेतन वृद्धि पर संचयात्मक प्रभाव से रोक के दण्ड को यथावत रखने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड पंचायत समिति स्थापना (नियुक्ति, सेवाशर्त एवं कर्त्तव्य) नियमावली. 2008 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची, के नए परिसर हेतु प्रस्तावित स्थल (अंचल-नगड़ी के मौजा- कूटे एवं लाबेद के भू-खंडों) के भाग से पर गुजरने वाले मास्टर प्लान के रोड को संस्थान परिसर में कुछ भाग तक स्थान परिवर्तन करने, Land Use परिवर्तित करने एवं क्रम में वर्तमान के सड़क को परिवर्तित स्थान पर बनाए जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ नमामि गंगे योजना अंतर्गत आठ सौ अंठावन करोड़ छियासी लाख तेरह हजार की लागत पर Interception & Diversion (1&D) and Sewerage Treatment Plant (STP) परियोजना, धनबाद योजना का लोक निजी भागीदारी (Public Private Partnership) पद्धति अंतर्गत Hybrid Annunity Mode (HAM) पर कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ रांची नगर निगम के घाघरा, थाना नं०-221, खाता नं०-328, प्लॉट नं० 57 एवं 58, रकबा 2 एकड़ 83 डिसमल भूमि को लोक निजी भागीदारी (PPP) पर Super Speciality अस्पताल निर्माण हेतु रांची नगर निगम एवं M/s Apollo के बीच किये गये Lease Deed को निरस्त किये जाने के साथ ही रांची नगर निगम को ABD क्षेत्रान्तर्गत अंचल-नामकुम, मौजा- कल्याणपुर, प्लॉट नं०-44/पार्ट, रकबा 2.75 एकड़ प्राप्त भूमि को लोक निजी भागीदारी (PPP) पर Super Speciality अस्पताल निर्माण हेतु M/s Apollo Hospital Ltd., Chennai के पक्ष में लीज पर दिये जाने एवं संदर्भित भूमि का लीज रेन्ट निर्धारण की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड उत्पाद लिपिक संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2013″ (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति हेतु अधिसूचित नियम में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ श्रावणी मेला-2023 के सफल आयोजन हेतु स्थापना व्यय मुख्य शीर्ष 2210 चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य 1 – शहरी स्वास्थ्य सेवाएं एलोपैथी 110 अस्पताल तथा औषधालय A3— मेडिकल अस्पताल एवं सदर अस्पताल के अन्तर्गत विभिन्न मदों में छः करोड़ सतासी लाख की झारखण्ड आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के नये भवन में स्थानान्तरण पर होने वाले व्यय के निमित्त मांग संख्या-28 के अंतर्गत स्थापना व्यय मुख्य शीर्ष 2014- न्याय प्रशासन-लघु शीर्ष-102 उच्च न्यायालय उपशीर्ष 01-उच्च न्यायालय, राँची (प्रभृत)- विस्तृत शीर्ष- 03 – प्रशासनिक व्यय के अधीन 15- कार्यालय व्यय मद में एक करोड़ रूपए मात्र एवं विस्तृत शीर्ष-03- प्रशासनिक व्यय के अधीन – 32- पुस्तकालय मद में एक करोड़ रूपए मात्र यानि दो करोड़ रूपए मात्र का झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति दी गई।

    ★ ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन बनाम भरत संघ एवं अन्य में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परित न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग (SNJPC) द्वारा की गई अनुशंसा के आलोक में राज्य के न्यायिक पदाधिकारियों के पेंशन/पारिवारिक पेंशन पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई।

    ★ रांची जिलान्तर्गत “सेन्ट्रल युनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड के पहुंच पथ (कुल लंबाई-1.78 कि०मी०) के निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित)” हेतु तिरपन करोड़ चौवालीस लाख उनचालीस हजार रूपए मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ लातेहार जिलान्तर्गत “हेरहंज (SH-10 पर)- फूलसू- बरियातु (NH-99 पर) पथ (कुल लंबाई- 23.300 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित ) ” हेतु पचासी करोड़ संतानबे लाख पैतालीस हजार चार सौ रूपए मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ जामताड़ा जिलान्तर्गत “लहर मोड़ (MDR-237 पर ) – कोरिडीह – मुरलीपहाड़ी (MDR-089 पर) पथ (कुल लंबाई 7.530 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग एवं R & R सहित)” हेतु रू0 31,24,10,400 /- (एकतीस करोड़ चौबीस लाख दस हजार चार सौ रू०) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ विषय:- स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत झारखण्ड वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम संवर्ग नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त (संशोधन) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत झारखण्ड स्वास्थ्य प्रशिक्षक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ Ease of Doing Business” के तहत औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये “Business Reforms Action Plan” के अनुपालन हेतु कारखाना अधिनियम, 1948 के केन्द्रीय अधिनियम संख्या-63 में संशोधन हेतु कारखाना (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2023 की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड भूतात्विक सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 में विभागीय परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला लिपिकीय सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रान्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2012 (संशोधन सहित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ डॉ० अशोक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंका, गढ़वा को सेवा से बर्खास्त की स्वीकृति दी गई।

    News Box Bharat latest news

    Congress heman soren jmm rajesh thakur rjd
    Previous Articleबिहार के अलावा 2 राज्यों को विमानन ईंधन पर वैट कम करने को कहा गया
    Next Article 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.