Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»झारखंड बजट 2025-26: सरकार खर्च कर पाई सिर्फ 80%, 29 हजार करोड़ रुपये हुए सरेंडर
    All About Jharkhand

    झारखंड बजट 2025-26: सरकार खर्च कर पाई सिर्फ 80%, 29 हजार करोड़ रुपये हुए सरेंडर

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 20262 Mins Read
    झारखंड बजट 2025-26 से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर, जिसमें वित्तीय दस्तावेज, कैलकुलेटर और सरकारी खर्च को दर्शाया गया है
    झारखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म
    Buy Ad Space

    डेस्क। वित्तीय वर्ष 2025-26 का समापन हो चुका है। वर्ष के अंतिम दिन झाारखंड सरकार के खजाने से लगभग 3,616 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि पूरे मार्च महीने में कुल खर्च करीब 19 हजार करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद सरकार अपने कुल बजट का केवल लगभग 80 प्रतिशत ही खर्च कर सकी, जिसके चलते करीब 29 हजार करोड़ रुपये सरेंडर करने पड़े। जानकारी के अनुसार, कई विभाग राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य से पीछे रह गए। वित्त विभाग द्वारा जल्द ही विभागवार खर्च और राजस्व का विस्तृत आकलन जारी किया जाएगा। कुल मिलाकर, जहां एक ओर कुछ विभागों ने राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर बजट खर्च और कुल राजस्व वसूली में कमी सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाले समय में वित्त विभाग की रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी।

    वित्त मंत्री ने केंद्र पर डाली जिम्मेदारी

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि योजना मद की करीब 80 प्रतिशत राशि खर्च हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिलता, तो राज्य बजट के अनुरूप खर्च करने में सक्षम होता। उन्होंने बताया कि राज्य को केंद्रांश और टैक्स हिस्सेदारी में करीब 13,000 करोड़ रुपये अपेक्षित राशि प्राप्त नहीं हो सकी।

    खान विभाग ने बनाया रिकॉर्ड

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुछ विभागों ने बेहतर प्रदर्शन भी किया है। खान विभाग ने सेस और कोयले पर रॉयल्टी के जरिए रिकॉर्ड 18,508 करोड़ रुपये की वसूली की, जो झारखंड गठन के बाद अब तक का सबसे अधिक राजस्व है।

    • सेस से प्राप्ति: 7,454.30 करोड़ रुपये
    • रॉयल्टी से प्राप्ति: 11,054.27 करोड़ रुपये

    उत्पाद विभाग से भी बढ़ी आय

    राज्य सरकार को उत्पाद (शराब) विभाग से भी अच्छी आय हुई है। विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 1,310 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। 30 मार्च तक उत्पाद विभाग को कुल 4,020 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो लक्ष्य से 135 करोड़ अधिक है।

    परिवहन विभाग की भी बढ़ी वसूली

    परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2,196.66 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 282 करोड़ रुपये अधिक है।

    बजट का आकार और प्रमुख योजनाएं

    राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

    • महिला एवं बाल विकास विभाग को सबसे अधिक 22,023 करोड़ रुपये आवंटित
    • मैया सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ रुपये निर्धारित

    budget2025 Jharkhand Budget 2025 झारखंड बजट 2025-26
    Previous Articleझारखंड पुलिस मुख्यालय का आदेश: बॉडीगार्ड्स की पूरी सूची और विवरण 24 घंटे में जमा करें
    Next Article रांची रामनवमी जुलूस में मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.