Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»30 नवंबर: रांची में भारत को हराना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा | आंकड़ों में मेहमान टीम आगे
    Sports

    30 नवंबर: रांची में भारत को हराना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा | आंकड़ों में मेहमान टीम आगे

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 29, 20252 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह टक्कर काफी दिलचस्प रहने वाली है। साथ ही इस मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस मैच का गवाह बनना चाह रहा। वहीं, जेएससीए प्रशासन ने भी मैच के सफल संचालन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

    हालिया फॉर्म में भारत मजबूत

    दोनों टीमों के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका 51 जीत के साथ सांख्यिकीय रूप से आगे है, जबकि भारत ने 40 मैच जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहे। हालांकि, हाल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कहानी अलग है। पिछले 6 वनडे मैचों में भारत ने 5 जीत दर्ज की हैं, जिससे उसका पलड़ा भारी नजर आता है।

    रोहित-विराट की वापसी से मची खुशी की लहर

    इस सीरीज की सबसे बड़ी खबर कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी है। दोनों के वापसी पर फैंस में काफी उत्साह है। अपने करियर के इस दौर में, फैंस इन्हें ज्यादा से ज्यादा मैचों में देखना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये दोनों दिग्गज अपने अनुभव से टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

    भारत की संभावित प्लेइंग-11:

    रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

    अब देखना यह है कि क्या ऐतिहासिक रिकॉर्ड में पीछे रहने के बावजूद भारत अपने ताजा फॉर्म और दिग्गजों की वापसी का फायदा उठाकर सीरीज पर कब्जा जमा पाता है या फिर दक्षिण अफ्रीका अपने बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को कायम रखते हुए शुरुआती झटका देगी।

    Jsca Cricket stadium S Africa Team India
    Previous Articleदोमुंहे सांप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजड़ा | रांची की महिला मास्टरमाइंड
    Next Article चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का ख़तरा: श्रीलंका में 123 की मौत, भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.