Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»दोमुंहे सांप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजड़ा | रांची की महिला मास्टरमाइंड
    News

    दोमुंहे सांप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजड़ा | रांची की महिला मास्टरमाइंड

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 29, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी के कई रहस्य उजागर हो रहे हैं। पता चला है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से ‘रेड सैंड बोआ’ (दोमुंहा सांप) की लाखों रुपये में अंतरराष्ट्रीय तस्करी हो रही है। इसी कड़ी में, कुछ दिन पहले पलामू के हरिहरगंज इलाके से सांप का 1200 मिलीलीटर जहर भी बरामद किया गया था। इस पूरे मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर, रांची में छापेमारी करके एक ‘रेड सैंड बोआ’ सांप बरामद किया गया और कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया। पता चला है कि इस तस्करी नेटवर्क की मास्टरमाइंड रांची की एक महिला है, जिसके नेटवर्क में एक पुलिस कर्मी और सेना का एक रिटायर्ड जवान भी शामिल है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और वन विभाग की टीम ने सभी संदिग्धों को अपने निशाने पर ले लिया है।

    एक करोड़ रुपये में बेचा जाना था

    रेड सैंड बोआ की तस्करी की जानकारी तब मिली जब पलामू टाइगर रिजर्व की टीम ने लातेहार के महुआडांड़ से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह सांप उत्तर प्रदेश से लाया गया था और करीब एक करोड़ रुपये में बेचा जाना था। ‘रेड सैंड बोआ’ को लेकर एक मिथक प्रचलित है कि इसके दोनों ओर मुंह होते हैं और इसे घर में रखने से सौभाग्य आता है। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञ प्रोफेसर डी.एस. श्रीवास्तव बताते हैं कि ऐसा नहीं है, यह सांप जहरीला भी नहीं होता। यह सांप मुख्यतः रेतीले और शुष्क इलाकों में पाया जाता है। इसकी तस्करी प्रतिबंधित है, फिर भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। इस सांप का इस्तेमाल ‘गुड लक’ के चक्कर के अलावा, उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाइयां बनाने में भी होता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में

    यह तस्करी नेटवर्क नेपाल के रास्ते दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला हुआ है। स्थानीय स्तर पर सांप पकड़ने वालों को 20-30 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों से बढ़कर करोड़ों में पहुंच जाती है। यह सांप लगभग 75 सेंटीमीटर लंबा होता है और रात के समय अधिक सक्रिय रहता है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 से 2023 के बीच देश भर में रेड सैंड बोआ तस्करी से जुड़ी लगभग 177 घटनाएं दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में ऐसे मामले अधिक सामने आए हैं। नेपाल की सीमा से लगे जिलों से होकर यह तस्करी की जाती है, जहां से इन सांपों को नेपाल भेज दिया जाता है।

    Red Sand Boa
    Previous Articleझारखंड में रोजगार का ऐतिहासिक दिन: 8792 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM हेमन्त सोरेन ने किया संबोधन
    Next Article 30 नवंबर: रांची में भारत को हराना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा | आंकड़ों में मेहमान टीम आगे

    Explore More

    July 8, 20262 Mins Read

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की चुनाव जीत पर कानूनी चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    July 7, 20263 Mins Read

    MS Dhoni, Rishab Shetty, Ringo Starr समेत इन मशहूर हस्तियों के साथ शेयर करते हैं अपना जन्मदिन

    July 7, 20263 Mins Read

    Cristiano Ronaldo का आखिरी World Cup खत्म, Spain ने Portugal को 1-0 से हराया; बोले- “मैं क्लियर कॉन्शियंस के साथ जा रहा हूं”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • गोल और असिस्ट दोनों में कमाल! FIFA World Cup 2026 में एम्बाप्पे बने टॉप परफॉर्मर July 12, 2026
    • विश्व जनसंख्या दिवस पर झारखंड सरकार का हेल्थ विजन, AIIMS, RIMS-2 और नई स्वास्थ्य योजनाओं का ऐलान July 11, 2026
    • स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी भिड़ंत July 11, 2026
    • 10 जुलाई 2026 OTT रिलीज़: Netflix, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV पर इस शुक्रवार देखें 5 नई फिल्में और वेब सीरीज July 10, 2026
    • PM Kisan 24वीं किस्त नहीं आई? जानिए ₹2,000 खाते में न आने की 5 बड़ी वजहें और तुरंत समाधान (2026) July 10, 2026
    • मानसून बारिश अपडेट: कई राज्यों में तबाही, 10 से ज्यादा मौतें; दिल्ली, यूपी और हिमाचल में भारी बारिश का कहर July 10, 2026
    • संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग, सूर्यकुमार यादव कप्तान! आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की Alternate T20 XI July 10, 2026
    • दलित युवक से शादी करने वाली महिला का दिनदहाड़े अपहरण July 10, 2026
    • Azad Engineering Share Price: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर, Sachin Tendulkar की Investment बनी Jackpot July 10, 2026
    • एम्बाप्पे चमके, फ्रांस ने मोरक्को को हराकर FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटाया July 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.