Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»डोरंडा गोलीकांड : आजम समेत 5 को पुलिस ने लिया हिरासत में
    Crime

    डोरंडा गोलीकांड : आजम समेत 5 को पुलिस ने लिया हिरासत में

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 23, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    22 नामजद के विरूद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी

    रांची। 21 मार्च 2025 को डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ला में मारपीट और गोलीबारी मामले में 2 अलग-अलग प्राथमिकी डोरंडा थाना में दर्ज की गई है। गोलीबारी मामले में घायल तबरेज अंसारी के बयान पर डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में मोईन खान, अज्जू खान, विक्की, रूस्तम, आरिफ, सरफराज उर्फ मुग्गी, साहेब, फैज कुरैशी, शाहनवाज कलीम उर्फ ट्वींकल, मो साद, अशरफ, फरमान फैजल, बिट्टू, शाहबाज उर्फ चोंच, आजम अहमद, इब्राहिम खान उर्फ इबू के अलावा 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि इन आरोपियों ने इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए दो दर्जन राउंड गोली चलायी। कई लोगों ने पिस्टल के बट व पंच से मारकर घायल किया। घटना में उसके अलावा कई लोगों को गोली लगी है। सभी रिम्स में इलाजरत हैं। इसी दौरान जेल में बंद मो.अली ने उन्हें फोन कर केस नहीं करने की धमकी भी दी है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी इमरान अंसारी उर्फ इमू ने किया है। उनका आरोप है कि अली के गुर्गों ने रंगदारी नहीं देने पर उसे शुक्रवार की शाम लोडे के रड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। रांची के डोरंडा बेलदार मुहल्ला में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने नेता आजम अहमद समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    परिजनों को केस नहीं करने की दी धमकी

    रांची जेल में बंद कुख्यात अपराधी मो.अली जेल से ही अपना गिरोह चला रहा है। इसका खुलासा शुक्रवार की शाम उस समय हुआ जब उसके गुर्गों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल युवकों के परिजनों को जेल से शुक्रवार की देर शाम अपराधी मो.अली ने कई बार फोन किया। धमकी दी कि उसके भाईयों और गुर्गों के खिलाफ केस किया तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित परिवार से जब हटिया डीएसपी घटना की जानकारी ले रहे थे, उसी दौरान एक पीड़ित के मोबाइल पर जेल में बंद अली ने फोन किया और परिजनों केस नहीं करने की धमकी दी। फोन पर धमकी देने की बात पुलिस अधिकारियों ने भी सुनी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उस मोबाइल को जब्त किया और जिस नंबर से फोन किया गया, उसकी जानकारी इक्ट्ठा करने में जुट गई है। पुलिस यह पता कर रही है कि फोन कॉल जेल से किया गया या फिर कहीं और से। इस मामले में पुलिस जेल अधिकारियों से भी संपर्क की है और फोन नंबर की जानकारी मांगी गई है।

    इमू के पिटाई के बाद मामला बिगड़ा

    बता दें कि शुक्रवार को कुम्हार टोली निवासी इमू को अपराधी अली के गुर्गों ने मनीटोला नीम चौक के पास जमकर पिटाई कर दी थी। इस घटना में इमू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद इमू समेत उनके परिजन और मुहल्ले के लोग अली के घर पहुंच गए। इसी क्रम में जेल में बंद अली के भाई मोइन समेत अन्य आरोपियों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की वारदात में गोली लगने से तबरेज, छोटका, नदीम और आसिफ उर्फ अंजू घायल हो गया। वहीं, लाठी व पत्थराव में मो शमीम, एहतेशाम समेत अन्य लोगों को भी सिर में चोट लगने से फट गया। जिन्हें आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया है।

    Doranda Police Gangwar Ranchi Police
    Previous ArticleIPL 2025 : RCB ने KKR को धूल चटाई
    Next Article एकजुटता का प्रदर्शन : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा- इरफान अंसारी मेरे छोटे भाई हैं

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.