Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»पुलिस ने पीछा करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का किया एनकांउटर | एक अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़ा
    Crime

    पुलिस ने पीछा करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का किया एनकांउटर | एक अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़ा

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 11, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में रामगढ़-हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का एनकाउंटर शनवार को कर दिया। साथ ही पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया। मारे गए अपराधी और गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्टल और भारी संख्या में मोबाइल बरामद किया गया है। एक अपराधी भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ एसपी और हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आकाश तुरी अपने साथी के साथ मुरपा जगल क्षेत्र में बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है। इसी सूचना पर पीछा करते हुए रामगढ़ एसपी पुलिस बल के साथ और हजारीबाग एसपी चरही थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ मुरपा के घने जंगल वाले क्षेत्र में पहुंचे। इसी दौरान राहुल तुरी उर्फ आलोक पहले तो भागने लगा और भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जान बचाने के लिए एसपी के साथ चरही थाना प्रभारी गौतम ने भी जवाबी फायरिंग की और इस फायरिंग में राहुल तुरी को गोली लगी और ढेर हो गया।

    राहुल ने कई बड़े घटना को अंजाम दिया था

    राहुल तुरी रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसने रामगढ़, हजारीबाग और रांची जिले में अपना साम्राज्य बनाने के लिए कई घटना को अंजाम दिया था। साथ ही साथ कई निर्दोष की हत्या भी कर चुका था। बीते दिनों उरीमारी के सीसीएलकर्मी सह विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस हत्या की जिम्मेवारी राहुल ने थी। उसके बाद उसने कोयला क्षेत्र के घने जंगल में अपना डेरा जमाये रखा था। अलग-अलग मोबाइल और अलग-अलग नंबरों से ठेकेदारों और व्यवसाईयों को धमकी देकर लेवी वसूलता था। उसकी बात नहीं मानने पर घटना को अंजाम देता था। राहुल तुरी मूल रूप से वह लातेहार का रहने वाला था। उस पर रामगढ़, हजारीबाग और रांची जिले के कई थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    crime news jharkhand police
    Previous Articleओडिशा के पू्र्व राज्यपाल ने घर वापसी की : रघुवर दास ने कहा- अब सड़कों पर उतरने की बारी है | हम लड़ेंगे और जीतेंगे
    Next Article कोई भी व्यक्ति अगर सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था भंग करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.