Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»खूंटी-रांची फोरलेन व बाइपास रोड : नए साल के पहले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी
    Latest

    खूंटी-रांची फोरलेन व बाइपास रोड : नए साल के पहले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 31, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। खूंटी-रांची फोरलेन व बाइपास रोड पर अमलीजामा पहनाना शुरू हो गया है। साल 2024 के आखिरी महीने के आखिरी तारीख को सड़क निर्माण संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर आदेश आ गया है। नए साल के पहले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंगलवार को भूमि अधिग्रहण से संबंधित इश्तेहार अखबारों में आ गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने लगभग 2 हजार करोड़ की लागत से 31 किमी की दूरी तुपुदाना से कुंदी बरटोली फोरलेन और खूंटी बाइपास भूमि अधिग्रहण के लिए 17 मौजा के लिए विशेष ग्रामसभा की तिथि घोषित कर दी है। आने वाले दिनों में खूंटीवासियों को जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। ग्राम सभाओं के माध्यम से अधिसूचना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की वंशावली एवं उत्तराधिकार तथा भू-स्वामित्व प्राप्त किया जाना है। इसके लिए रैयतों से अनुरोध किया गया है कि भूमि से संबंधित कागजात खतियान, खेवट, बिक्री पट्टा आदि एवं अपनी वंशावली के साथ निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित रहें। साथ ही संबंधित गांव के ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। 17 मौजा में कुल 343 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जानी है।

    किस मौजा में कब होगी बैठक

    6 जनवरी से 27 जनवरी के बीच सभी 17 मौजा में बैठक रखी गई है। इसमें खूंटी के डुंगरा में 16.927 एकड़, कालामाटी में 24.082 एकड़, फूदी में 31.623 एकड़, जियारप्पा में 22.421 एकड़, कानाडीह में 2.860 एकड़, हुटार में 31.105 एकड़, बिरहू में 22.691एकड़, जमुवादाग में 2.877 एकड़, एरेंडा में 31.308 एकड़, बगडू में 25.106 एकड़, सोसोटोली में 14.038 एकड़, बेलवादाग में 9.517 एकड़, कुंजला में 37.153 एकड़, दुलुवा में 8.444 एकड़, इठठे में 25.955 एकड़, पोकला में 20.377 एकड़ तथा बुंदीबरटोली में 15.780 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।

    Previous Articleटकराव के रास्ते पर जयराम | सिंघम बनने की राजनीति पड़ सकती है भारी | जनता की उम्मीदों पर मत फेरिए पानी
    Next Article झारखंड सरकार ने साल के आखिरी दिन 9 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया | झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने आईएएस

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.