Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»चुनाव आयोग से की गई शिकायत : जयराम महतो की पार्टी JLKM पर चुनाव में विदेशी फंडिंग लेने का आरोप
    Latest

    चुनाव आयोग से की गई शिकायत : जयराम महतो की पार्टी JLKM पर चुनाव में विदेशी फंडिंग लेने का आरोप

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 15, 2024Updated:December 15, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पर विदेशी फंडिंग के जरिए धन जुटाने का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी जिसके बाद आयोग नें बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाई करने को कहा है। बोकारो डीसी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में JLKM ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया। पत्र में लिखा है कि चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है। पत्र के जरिए चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की गई है कि ज्यादातर विदेशी धन सऊदी अरब से लाया गया था। इस संबंध में ईमेल में क्यूआर कोड और भेजी गई राशि का ब्योरा भी दिया गया है। पूरे मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करेगा। इस मामले में आवश्यक जांच और कार्रवाई करने के लिए बोकारो डीसी को भी पत्र भेजा गया है।

    पैसे भेजने वालों के नाम और भेजी गई रकम का भी जिक्र

    पत्र में यह भी बताया गया है कि जयराम की पार्टी JKLM के खिलाफ विदेशी फंडिंग की शिकायत करने वाले राहुल बनर्जी ने आयोग को तमाम साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। शिकायत पत्र में पैसे भेजने वालों के नाम और भेजी गई रकम का भी जिक्र किया गया है। चुनाव में इस्तेमाल के लिए जयराम की पार्टी द्वारा विदेशी फंड जुटाने के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया है। बता दें कि जयराम महतो ने चुनाव के दौरान खुद ही ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों द्वारा चंदा के लेन देन की जानकारी एक्स पर साझा की थी, इसे भी एक सबूत के तौर पर पेश किया गया है।

    Election Commission Jairam Mahto
    Previous Articleबड़ी खबर : नामकुम में जमीन कारोबारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
    Next Article बड़ी खबर : पद्म विभूषण तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 4, 20263 Mins Read

    Jharkhand SIR 2026: अप्रैल में शुरू होगा मतदाता गहन पुनरीक्षण | 2003 वोटर लिस्ट बनेगा आधार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.