Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»4 दिवसीय विशेष सत्र संपन्न : झारखंड विधानसभा में 11,697 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
    Latest

    4 दिवसीय विशेष सत्र संपन्न : झारखंड विधानसभा में 11,697 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 12, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इसमें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए सबसे ज्यादा 6,390.55 करोड़ और ऊर्जा विभाग के लिए 2,577.92 करोड़ रु. आवंटित किए गए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि आखिर द्वितीय अनुपूरक बजट क्यों लाना पड़ा। वित्त मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 1,697 करोड़ रु. सरकार के संकेत पर सरेंडर नहीं हुआ है। चुनावी वर्ष में जो विभाग राशि खर्च नहीं कर पाए तो सरकार ने उसे सरेंडर होने से बचाते हुए मंईयां सम्मान योजना और मुफ्त बिजली बिल के लिए इस्तेमाल किया। वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें भी ऐसा करती रहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में भी राज्य सरकार ने 42 प्रतिशत राजस्व का सृजन किया है, यह कुशल मैनेजमेंट का उदाहरण है।

    जयराम महतो ने किया विरोध

    जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि आज की बहस का केंद्र बिंदु मंईयां सम्मान योजना रही। हम भी महिला सम्मान के पक्षधर हैं। मैं कहना चाहूंगा कि बहनों को स्कूल-कॉलेज जाने से पहले अगर आप पैसे देंगे, तो आप उन्हें निकम्मा बना देंगे। उन्हें स्कॉलरशिप के रूप में पैसे दिए जाने चाहिए। 18 से 30 साल की लड़कियों को 2500 रुपए देने से उनकी प्रतिभा नष्ट हो रही है। उनकी प्रतिभा नकारात्मक दिशा में जाएगी।

    विधायकों को बस की सुविधा दी जानी चाहिए

    जयराम ने कहा कि अगर मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए सम्मान राशि है, तो सभी विधायकों को बस की सुविधा दी जानी चाहिए। सभी माननीयों को ट्रेन से रांची आना चाहिए, सभी डीए भत्ता का त्याग करें। जांच हो कि माननीयों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या गैर सरकारी स्कूलों में। अगर कसौटी में उतरते हैं, तब कहेंगे कि यह मंईयां सम्मान योजना है। जयराम महतो ने कहा कि सीजीएल का मामला आज भी गर्म है।

    Cm Jharkhand Hemant Soren Jairam Mahto
    Previous Articleआज हेमंत सोरेन की सरकार सदन में बहुमत हासिल करेगी
    Next Article वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप : भारत के ग्रैंडमास्टर गुकेश बने सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन

    Explore More

    May 14, 20262 Mins Read

    आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण

    May 14, 20262 Mins Read

    1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक

    May 14, 20264 Mins Read

    प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.