Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हेमंत सोरेन | शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया
    Latest

    ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हेमंत सोरेन | शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 26, 2024Updated:November 26, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया गया

    रांची। 28 नवंबर 2024 यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। इसको लेकर देश के बड़े-बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन दिल्ली में हैं। मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हेमंत सोरेन व कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुलाकात किए। 28 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेमंत सोरेन ने न्योता दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री व हेमंत सोरेन से लंबी बातचीत भी हुई। प्रधानमंत्री से मिलने से पहले हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के संग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात कर 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया गया है।

    शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा

    28 नवंबर 2024 यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से 25000 से ज्यादा लोग रांची पहुंचेंगे।

    मंच में 50-60 लोग बैठेंगे

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा सा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 50- 60 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। मंच को बेहद मजबूत बनाया जा रहा है। मैदान में पांच लेयर मे रखा गया है, जिसमें बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सके।

    हर जगह सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद

    रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी गेस्ट आने वाले हैं। कुछ गेस्ट 27 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे, ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और रांची के सभी सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी अतिथियों के लिए स्कॉट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी। रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए 4 हजार से ज्यादा जवानों को तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी।

    Cm Hemant Soren Kalpana Soren Pm Narender Modi
    Previous Article28 नवंबर हेमंत दुबारा : सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 25 हजार से ज्यादा भीड़ आने उम्मीद
    Next Article आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

    Explore More

    May 14, 20262 Mins Read

    आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण

    May 14, 20262 Mins Read

    1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक

    May 14, 20264 Mins Read

    प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची में आधी रात पेट्रोल संकट! 10 से 12 बजे के बीच पंपों पर लगी लंबी कतारें May 15, 2026
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.