Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»‌Bjp पर सीएम ने जोरदार हमला किया : हेमंत सोरेन ने कहा-ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे | झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखंड में नहीं चलेगा‌
    Latest

    ‌Bjp पर सीएम ने जोरदार हमला किया : हेमंत सोरेन ने कहा-ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे | झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखंड में नहीं चलेगा‌

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    MGM मेडिकल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं OPD का शुभारंभ

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने 5 अक्टूबर को जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल डिमना, मानगो के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं ओपीडी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज कोल्हान, पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस क्षेत्र के आम जनमानस को बेहतर स्वस्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 500 बेड का एक भव्य अस्पताल हमारी सरकार समर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से टाटा शहर में अवस्थित अस्पताल जनता की सेवा में था, वर्षों पुराना होने की वजह से उसकी स्थिति जर्जर होती जा रही थी। ऐसे में राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप एक नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आज से कोल्हान की जनता की सेवा में रहेगा। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। सीएम ने कहा कि ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे। भाजपा को लगता है कि झूठा फॉर्म भरवा कर लोगों को ठगने की कोशिश में वह सफल हो जाएगी। भाजपा बोलती है कि वो ₹2100 देगी। भाजपा यह बताये कि उनकी ओडिशा में सरकार महिलाओं को कितना पैसा दे रही है। झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखंड में नहीं चलेगा।

    पैसा मिल जाए तो 3-3 लाख रु. खाते में जाएगा

    केंद्र सरकार की कोयला कंपनी के पास झारखण्ड का ₹1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है। अगर यह पैसा हमें मिल जाए तो हम इस स्थिति में होंगे कि हर महिला के खाते में तीन-तीन लाख रुपया डाल सके। भाजपा के लोग, हम लोगों के जात-बिरादरी के लोगों को, जो कमजोर है, जो संघर्ष नहीं कर सकता, लड़ नहीं सकता, उसे अपने पाले में डालकर हमारे बीच में भेज कर उल्टा-सीधा पाठ पढ़ाते हैं। आप सभी ध्यान दीजिएगा, आने वाले चुनाव में भाजपा के बहरूपियों से सावधान रहिएगा। रांची में आपकी सरकार ने दो वर्ष में कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण किया। जमशेदपुर के मानगो और पारीडीह में भी फ्लाईओवर का काम चल रहा है। बहुत जल्द इसमें वाहनों का परिचालन जमशेदपुरवासी शुरू कर सकें, इसका प्रयास किया जा रहा है। हम लोगों ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दो किस्त का हस्तांतरण कर दिया गया है। अब जल्द ही तीसरा किस्त दुर्गा पूजा में जाएगा, ताकि बहनें त्योहार खुशी पूर्वक मना सकें।

    एमजीएम मेडिकल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का विवरण..

    ★ 30 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैले इस अभिनव निर्माण का शुभारम्भ अक्टूबर 2020 में लार्सन एण्ड टूब्रो इलेक्ट्रिक कम्पनी के द्वारा किया गया था।

    ★ 376 करोड़ की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जहाँ चिकित्सा सुविधाओं के लिए 7 तल्लों का एक मुख्य भवन बनाया गया है, जिसमें कुल तीन ब्लॉक हैं।

    ★ प्रशासनिक कर्मियों के लिए भवनों का समूह परिसर में ही बना है। 30 एकड़ में से कुल दस लाख वर्गफीट में निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें सात लाख वर्गफीट में चिकित्सा सेवा सम्बन्धी भवन बनाये गये हैं।

    ★ लगभग 140 नर्सिंग स्टाफ के रहने हेतु एक अलग भवन का निर्माण किया गया है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं सभी अन्य सुविधाओं से परिसर को भलि-भांति सजाया गया है।

    ★ मुख्य चिकित्सा भवन के ब्लॉक-1 में श्वसन समस्याओं, चर्म रोग, गहन चिकित्सा ईकाई, डायलिसिस, शल्य चिकित्सा, औषधिय चिकित्सा, बच्चे तथा बच्चियों के लिए अलग अलग शिशु वार्ड तथा वाह्य चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    ★ वहीं इस ब्लॉक में पार्किंग, अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा सेवाएँ तथा सीसीटीवी कक्ष बनाया गया है।

    ★ ब्लॉक 1-2 में मुख्य रूप से ऑपरेशन थिएटर, निचला तल्ले में व्याख्यान कक्ष एवं हर प्रकार की जाँच सुविधाएँ, ब्लड बैंक, लेकर रूम तथा ऑपरेशन के पश्चात् की सेवाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।

    ★ ब्लॉक-3 में मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला, नेत्र, बर्न वार्ड, गायनो, ऑर्थोपेडिक्स आदि के साथ-साथ रेडियोलॉजी, वाह्य हड्डी रोग सेवा, दन्त चिकित्सा सेवा, एक्स रे आदि की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश संरचनाएं तैयार की गयी है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous ArticleJSSC-CGL एग्जाम गड़बड़ी मामला : आयोग को अभ्यार्थियों व कोचिंग संस्थानों ने अबतक सबूत नहीं दिए
    Next Article कल सीएम हेमंत सोरेन अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे | रांची में अब गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए बड़े शहर नहीं जाने पड़ेंगे

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.