Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»JSSC के माध्यम से जो परीक्षा हुई है उसमें हम देख रहें हैं कि कैसे मीडिया ट्रायल चल रहा है : सीएम हेमंत सोरेन
    Latest

    JSSC के माध्यम से जो परीक्षा हुई है उसमें हम देख रहें हैं कि कैसे मीडिया ट्रायल चल रहा है : सीएम हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 27, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    527 अभ्यर्थियों को हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र

    रांची। डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, जैप-1 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (jssc) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सीएम ने अपने हाथों से कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 327 अभ्यर्थियों एवं Re-counselling के उपरांत चयनित 200 सहायक शिक्षकों को नौकरी मिलने पर सीएम ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि 2019 में हम लोगों ने सरकार संभाली तो स्थिति ऐसी हुई कि राज्य के विकास की तो बात छोड़िए, राज्य में हम जिंदा कैसे रहे इस पर हम लोग चिंतित होने लगे थे। कोरोना जैसी महामारी को आप सभी ने 2 वर्ष तक देखा, दो वर्ष तक उसी में उठा-पठक पूरे देश और विश्व के अंदर होता रहा। कोरोना का बादल छटने के उपरांत विभागों की समीक्षाएं होने लगी तो पता चला कि कई की तो नियुक्ति नियमावली भी नहीं बनी है। कई बहाली में उलझने भी आ गई, कुछ वास्तविक और कुछ दिखावटी उलझने रही। इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, हफीजुल हसन अंसारी, बन्ना गुप्ता, सांसद महुवा माजी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    गरीब परिवारों के युवा अधिकारी बनें

    सीएम ने कहा कि हम लोगों ने सभी विभागों के अंदर, सभी संवर्ग की नियमावली बनाना प्रारंभ किया और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई। आपको पता होगा कि हम लोगों ने जेपीएससी का एग्जाम कंडक्ट कराया और उस परीक्षा का रिकॉर्ड रहा है कि सबसे कम समय में परीक्षा परिणाम सामने लाकर युवाओं को अधिकारी बनाने का काम किया गया था। गरीब परिवारों के युवा अधिकारी बने थे। कई बार हमने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। फिर यह समस्या होने लगती थी कि राज्य के किस जगह में उन्हें जिम्मेदारी देनी है, इसकी भी प्रक्रिया चलती है। कई बार तो हम लोगों ने नियुक्ति पत्र के साथ-साथ उनकी पोस्टिंग लॉटरी के माध्यम से ही करायी गई।

    आज आप लोगों के लिए उत्साह का दिन है

    हमारा प्रयास रहा है कि हर चीज पारदर्शिता और न्याय संगत हो। हम लोगों के लिए राज्य के उच्च पदाधिकारी या राज्य के चपरासी, सभी को देखने का नजरिया एक ही है। हम लोग वर्षों से इधर-उधर बिखरी चीजों को निरंतर व्यवस्थित करने में लगे हैं। सभी व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ें इस पर हमारा ध्यान रहा है। सबसे अधिक, शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। वर्षों का इंतजार खत्म हो रहा है। आज निश्चित रूप से आप लोगों के लिए उत्साह का दिन है। हमें भी खुशी है कि आप लोग सरकार की मजबूत कड़ी के रूप में जुड़ेंगे। आज राज्य के लिए उत्साह का भी दिन है। हमारे हाथ अधिक हुए हैं ताकि हम कार्य और तेजी से कर पाए। मैं विभागों को कहना चाहूंगा कि नीचे से ऊपर तक ऐसी व्यवस्थाएं खड़ी करें, जहां अच्छे कामों के लिए किसी भी स्तर के कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का काम हो, ताकि वे भी उत्साहवर्धक तरीके से अपना कार्य कर सकें।

    परीक्षा को लेकर हम लोगों ने संकल्पित होकर काम किया है

    झारखंड में लगातार परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। कोरोना संक्रमण काल के बाद शारीरिक दक्षता वाली परीक्षा में दर्जन भर से अधिक नौजवान अपनी जान गवां बैठे हैं, इससे हम लोग बहुत-बहुत उदास हैं, चिंतित हैं। इस समस्या पर विस्तृत जांच के लिए हमने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा है। मैं इस समस्या के तह तक जाऊंगा, क्योंकि झारखंड के नौजवान इतने कमजोर नहीं हो सकते जो 5-10 किलोमीटर चल ना सके, दौड़ ना सके। JSSC के माध्यम से जो परीक्षा हुई है उसमें हम देख रहें हैं कि कैसे मीडिया ट्रायल चल रहा है। वास्विकता का अता पता नहीं और मीडिया ट्रायल के जरिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। परीक्षा को लेकर हम लोगों ने संकल्पित होकर काम किया है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren JSSC-CGL Exam 2024
    Previous Articleआज सीएम हेमंत सोरेन 438 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे
    Next Article बड़ी खबर : JSSC-CGL परीक्षा को लेकर जांच कमेटी बनाई गई | एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.