Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 पर प्राप्त करेंगे जनता का समर्थन
    News

    बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 पर प्राप्त करेंगे जनता का समर्थन

    News Box BharatBy News Box BharatMay 31, 2023Updated:May 31, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी ने एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किए, जिसके माध्यम से प्रदेश के नेतागण व कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान मिस्ड कॉल कराकर लाभार्थियों, विशिष्ट परिवारों व आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, एक भारत है, श्रेष्ठ भारत है, आत्म निर्भर भारत है। इस मौके पर में प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार का 9 साल समावेशी विकास के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने केलिए समर्पित रही है। मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। जिसने भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन काल में अपना परिवार, अपना विकास की राजनीति को महिमंडित किया। जबकि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नई गाथा लिखी।

    भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा

    बीते 9 वर्षों में पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रैजाईल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। पहले योजनाएं कागजों में धूल फांकती थी, आज समयबद्ध शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे। बिचौलिया संस्कृति खत्म हो गई। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा। गरीबों के खाते में अब केवल 15 पैसे नही बल्कि 100 के 100 पैसे खाते में पहुंच रहे।

    55 करोड़ जनता को आयुष्मान का लाभ मिल रहा

    देश में 48 करोड़ जनधन खाते खुले, 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण हुए, 10 करोड़ किसान के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई। 12 करोड़ घरों में नल से जल की सुविधा पहुंची, गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्का मकान बने। साथ ही देश के 55 करोड़ जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा।

    ऐसा होगा 1 महीने का कार्यक्रम

    – झारखंड में जनसंपर्क अभियान को 4 क्लस्टर में बांटकर 14 लोकसभा क्षेत्र, 81विधानसभा क्षेत्र व 29464 बूथों के लिए कार्यक्रम की रचना की गई है।

    – 1से 22 जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों, व्यक्तियों से संपर्क के कार्यक्रम होंगे।

    – 2 और 3 जून को विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम आयोजित है, जिसमे भाजपा सरकार द्वारा विकसित किए गए स्थलों व प्रमुख विकास कार्यों का सांसद, विधायक व लोकसभा स्तर पर नियुक्त टोली का भ्रमण होगा।

    – 4 जून को विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स मीट, 5 और 6 जून को विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन, 7 और 8 जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व परिचर्चा कार्यक्रम होंगे।

    – 10 और 11जून को राज्य के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

    – 12 से लेकर 15 जून तक सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा सभी 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित है। 15जून को सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता भी होगी।

    – 16, 17 व 18 जून को लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन होगा।

    – 19 और 20 जून को विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन होंगे।

    – 20 से 30 जून तक बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मिस्ड कॉल नंबर पर समर्थन प्राप्त करेंगे।

    – 21जून महासंपर्क अभियान मंडल स्तर पर योग दिवस के लिए समर्पित है।

    -23 जून डॉश्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री डिजिटल रैली के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ता व जनता को संबोधित करेंगे।

    -25 जून को मन की बात का 102वां एपिसोड सुनने के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित होगा।

    – 30 जून को झारखंड के अमर क्रांतिकारी सिदो कान्हो के शहादत दिवस पर पार्टी भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करेगी।

    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भारतीय तटरक्षक बल के आईजी एकबाल व कमांडेंट दीपक
    Next Article खुशखबरी : जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया व अन्य सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.