Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»Paris Olympics 2024 : रंगारंग कार्यक्रम | संगीत | नृत्य और साहित्य ने बांधा समां | आज से मुख्य खेल शुरू
    Sport

    Paris Olympics 2024 : रंगारंग कार्यक्रम | संगीत | नृत्य और साहित्य ने बांधा समां | आज से मुख्य खेल शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 27, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। Paris Olympics 2024 काआगाज हो गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और साहित्य के साथ फ्रांसीसी जुनून का नजारा पूरी दुनिया ने देखा। करीब 4 घंटे चली सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुरा जैसे सुपर स्टार्स ने परफॉर्म किया। बारिश ने इन परफॉर्मेंस में चार-चांद लगाया। साथ ही ओलिंपिक मशाल लिए एक मिस्टीरियस मैन आकर्षण का केंद्र रहा। शुक्रवार रात 11 बजे से (भारतीय समयनुसार) एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ पेरिस ओलिंपिक का भव्य आगाज हो चुका है। यह पहला मौका रहा, जब किसी स्टेडियम से बाहर ओपनिंग सेरेमनी हुई। 27 जुलाई से मेडल इवेंट शुरू हो जाएंगे। इस दिन साइक्लिंग, डाइविंग, स्विमिंग, फेंसिंग, जूडो, रग्बी, शूटिंग और स्केटबोर्डिंग में कुछ इवेंट्स के मेडल तय होंगे।

    पॉप स्टार लेडी गागा ने शानदार गाने की प्रस्तुति दी

    कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीस के प्रतिनिधियों द्वारा नदी में नावों पर राष्ट्रों की परेड में लगभग 200 देशों के एथलीटों का नेतृत्व करने के साथ हुई। भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इसमें पीवी सिंधु और शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए। सबसे अंत में मेजबान फ्रांस का दल आया। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे। पॉप स्टार लेडी गागा ने शानदार गाने की प्रस्तुति दी। परेड में भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इस दौरान लगभग 3 लाख दर्शक मौजूद रहे।

    पहली बार स्टेडियम के बाहर हुआ ओपनिंग सेरेमनी

    सीन नदी पर 100 नावों पर सवार होकर NOC राष्ट्र ने 6 किलोमीटर लंबे नेशन परेड में हिस्सा लिया। ओलंपिक के इतिहास में ये पहली बार है, जब स्टेडियम के बाहर ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। 12 खास तरह की थीम के साथ ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। सबसे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाख के साथ फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ओलिंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया।

    6 किलोमीटर नेशन परेड

    इसके बाद 6 किलोमीटर की परेड ऑफ नेशन आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई, जिसमें 100 नावों में 205 देशों के 10,000 से अधिक खिलाड़ी सवार होकर गुजरे। एक शरणार्थी ओलिंपिक टीम भी थी। भारी संख्या में खिलाड़ियों ने 27 जुलाई से शुरु हो रही मेडल स्पर्धा होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया।

    सिंधु-शरथ भारतीय ध्वजवाहक

    भारतीय दल की अगुवाई 2 ध्वजवाहकों पीवी सिंधु और टेबल टेनिस दिग्गज शरथ कमल ने की। आयोजकों ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक की चुनौतियों से पार पाते हुए पूरे शहर को उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनाकर नजारा पेश किया। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 117 एथलीट्स का दल उतारा है, जो 16 अलग-अलग खेलों में शिरकत करेंगे।

    झारखंड की दीपिका व अंकिता

    आर्चरी में देश के लिए झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी व जमशेदपुर की अंकिता भक्त पेरिस ओलिंपिक में मेडल के लिए निशाना साधेंगी। दोनों बेटियों ने टीम में जगह बनाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया। रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी का यह चौथा ओलिंपिक है। वहीं, अंकिता भक्त पहली बार ओलिंपिक में निशाना साधेंगी। हालांकि अंकिता मूल रूप से बंगाल की हैं। लेकिन शुरू से ही टाटा आर्चरी अकेडमी से खेल रहीं। दीपिका कुमारी टीम व इंडिविजुवल आैर अंकिता भक्त मिम्स टीम, टीम व इंडिविजुअल तीर चलाएंगी। आपको बता दें कि भारत आर्चरी में कभी भी ओलिंपिक खेल में पुरुष व महिला में मेडल नहीं जीता है। लेकिन इस बार हमारी 2 बेटियां जरूर मेडल पर निशाना साधेंगी।

    Bharat Dipika Kumari Paris Olympic 2024 Pop Star Lady Gaga
    Previous ArticleED ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को रात 8 बजे गिरफ्तार किया
    Next Article नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.