Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें : हेमंत सोरेन
    Crime

    आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 17, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक नई योजना की होने जा रही शुरुआत

    रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री हंमंत सोरेन ने विधि- व्यवस्था, नई कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, झारखंड आरक्षी एवं झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा समेत चल रही अन्य नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की । मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विधि- व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे, इसके लिए अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व- त्योहारों के दौरान वैसे असामाजिक तत्वों की विशेष निगरानी की व्यवस्था करें, जो अशांति फैलाने की साजिश रचने की कोशिश करते हैं ।

    नई योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रियाएं पूरी करें

    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार कई नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। हमारी सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए है।

    नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दिए अहम निर्देश

    मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 चल रही प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरक्षी और उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जानी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी ना हो, इसे इसे सुनिश्चित करें।

    यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता होनी चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट और एक्साइज जैसे यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया । उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने के लिए यह काफी जरूरी है। इससे युवाओं को भी यूनिफॉर्म सर्विसेज की होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी सुमन गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, आईजी प्रभात कुमार एवं आईजी पंकज कंबोज मौजूद थे।

    dgp jharkhand Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleकल खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी फुटबॉल का फाइनल मुकाबला | कस्तूरबा बालिका स्कूल की बच्चियों के द्वारा बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा
    Next Article हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आकर चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया : हिमंत विश्व शरमा

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 21, 20263 Mins Read

    सरहुल पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा, बोले—प्रकृति है तो जीवन है

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची में आधी रात पेट्रोल संकट! 10 से 12 बजे के बीच पंपों पर लगी लंबी कतारें May 15, 2026
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.