Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची में RSS का तीन दिवसीय मंथन संपन्न : ऑनलाइन माध्यम से हर साल 1 लाख से ज्यादा लोग आरएसएस से जुड़ रहे
    Latest

    रांची में RSS का तीन दिवसीय मंथन संपन्न : ऑनलाइन माध्यम से हर साल 1 लाख से ज्यादा लोग आरएसएस से जुड़ रहे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 14, 20245 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

     रांची।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है। संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस (वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन) के तहत एक ऑनलाइन माध्यम शुरू किया था। इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं। इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने सरला बिरसा में आयोजित आयोजित पीसी में कहा कि इस वर्ष से संघ प्रशिक्षण वर्गों की रचना व पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। देशभर में 40 वर्ष से कम आयु के स्वयंसेवकों के लिए इस वर्ष कुल 72 वर्ग (संघ शिक्षा वर्ग – 60, कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम – 11, कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय – 1) आयोजित हुए, इनमें कुल 20615 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 40 से 65 वर्ष की आयु के लोगों के लिए आयोजित 18 वर्गों में 3335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। पिछले वर्ष आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्गों में एक लाख नए लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऐसे ही नई रचना में सामान्य स्वयंसेवकों के लिए पहली बार प्रारंभिक वर्गों (तीन दिवसीय) का आयोजन देशभर में हो रहा है, जिसमें प्राथमिक से दोगुनी संख्या में युवा सहभागी हो रहे हैं।

    2025 में संघ का 100 साल पूरा होगा
     सुनील आंबेकर ने कहा कि विजयादशमी 2025 (100 वर्ष पूरे होने पर) तक देश में संघ कार्य विस्तार को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मंडल तथा शहरी क्षेत्रों में सभी बस्तियों में दैनिक शाखा का लक्ष्य तय किया है। मार्च 2024 तक देश में 58981 मंडलों में से 36823 मंडल में प्रत्यक्ष दैनिक शाखा है, ऐसे ही शहरी क्षेत्रों में 23649 बस्तियों में से 14645 बस्तियों में संघ कार्य है। शेष में साप्ताहिक अथवा मासिक संपर्क है। अभी देश में 73117 दैनिक शाखाएं, 27717 साप्ताहिक मिलन चलते हैं। इसके अलावा जहां शाखा कार्य अथवा संपर्क नहीं है, संघ ऐसे 158532 गांवों में जागरण पत्रिकाओं के माध्यम से सकारात्मक संदेश, आध्यात्मिक विचार, संतों का संदेश लोगों तक पहुंचा रहा है।

    गांव में गौ सेवा कार्यक्रम
     
    सुनील ने आगामी योजना को लेकर बताया कि यह वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की त्रि-शताब्दी का वर्ष है। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी ने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक आदर्श स्थापित किया।. उनके जीवन संदेश, जीवन आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवक समाज के साथ मिलकर वर्ष भर कार्य करेंगे। इसका शुभारंभ 31 मई को इंदौर से हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से गौ सेवा व ग्राम विकास को मिलाकर विशेष योजना बना रहे हैं। दोनों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गांव की स्थिति बेहतर हो। युवाओं से भी आह्वान है कि 24 घंटे गांव में रहो, यह कार्य देखो व सहभागी बनो। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक देशभर में सेवा कार्य कर रहे हैं। सेवा के साथ स्वावलंबन पर भी बल दिया जाता है। जिससे सेवा प्राप्त करने वाला स्वावलंबी बने। जहां-जहां भी संघ के स्वयंसेवक हैं, मणिपुर सहित उन सभी स्थानों पर स्वयंसेवक निरंतर सेवा कार्य करते हैं।

    संघ सीधे चुनाव कार्य में नहीं लगता
    एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि संघ सीधे चुनाव के कार्य में नहीं लगता। संघ लोकमत परिष्कार, लोकमत जागरण का कार्य करता है। इस बार भी स्वयंसेवकों ने छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से लोकमत परिष्कार का कार्य किया था। लोकतंत्र में लोक सबसे ऊपर है। सभी दल अपनी-अपनी बात लेकर जाते हैं और जनता ने उस पर अपना निर्णय दिया है। उसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

    लालच से मतांतरण नहीं होना चाहिए
     
    मतांतरण पर उन्होंने कहा कि धोखे से, जबरन, लालच से मतांतरण नहीं होना चाहिए, यह पूर्णतया गलत है। इसे रोकने के लिए कानून भी हैं, सभी को कानून का पालन करना चाहिए। जनसंख्या असंतुलन पर पूर्व में सरसंघचालक अपने उद्बोधन में बता चुके हैं। जनसंख्या असंतुलन को लेकर समाज को भी चिंता करनी चाहिए, और इस संबंध में जो भी करणीय होगा संघ उस दृष्टि से आगे बढ़ेगा।

    आपातकाल लगाना गलत था
     
    सुनील ने कहा कि आपातकाल लगाना गलत था, लोकतंत्र में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। आपातकाल के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघर्ष भी किया था, और संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी थी।

    मंथन में मोहन भागवत भी शामिल हुए

    रांची में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में कुल 227 कार्यकर्ता देशभर से अपेक्षित थे। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक एवं सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित हुए। बैठक में इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों तथा कार्यकर्ता विकास वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति, सामाजिक परिवर्तन के पांच विषयों के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ।अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक (12, 13, 14 जुलाई) का आयोजन रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था। आपसी विचार विमर्श के लिए विविध संगठनों की समन्वय बैठक 31 अगस्त, 1, 2 सितंबर 2024 को केरल के पलक्कड़ में होगी।


    Mohan Bhagwat rss
    Previous Articleअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला | कान के पास गोली लगी
    Next Article मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देगा चुनौती : तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं का गुजारा भत्ता मंजूर नहीं

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.