Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कुवैत अग्निकांड : रांची लाया गया कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर
    Latest

    कुवैत अग्निकांड : रांची लाया गया कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर

    News Box BharatBy News Box BharatJune 15, 2024Updated:June 15, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – मृतक के परिजन को उपायुक्त ने 5 लाख चेक सौंपा

    – आज ही डोरंडा कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा

    रांची। कुवैत में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले युवक अली की भी मौत हो गई थी। मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले ( सुबह 9 बजे) रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। शोक संतप्त परिजनों के साथ उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों से बातचीत की एवं उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है। कुवैत के सुपर मार्केट में अली बतौर सेल्समैन का काम कर रहा था। आज यानी शनिवार को अली को डोरंडा कब्रिस्तान में दिन के 2 बजे सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा।

    5 लाख का चेक सौंपा गया

    कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों को 5 लाख की अनुदान राशि चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना अंतर्गत उपायुक्त ने मृतक के भाई मोहम्मद आसिफ को चेक सौंपा।

    45 भारतीयों का आएगा शव

    कुवैत के मंगाफ में 12 जून को लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट भारत आया। मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के हैं। इसके बाद एयरक्राफ्ट दिल्ली आएगा। जान गंवाने वाले अन्य 22 लोगों में तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, यह सामने नहीं आया है। कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में 12 जून को लगी आग में 49 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 48 शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की गई, जिसमें 45 भारतीय निकले, जबकि 3 फिलिपींस के हैं।

    मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजा

    घटना को देखते हुए बुधवार को PM मोदी ने दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग की। बैठक में घोषणा की गई कि मरने वाले भारतीयों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं NRI बिजनेसमैन और UAE के लुलु ग्रुप के चेयरमैन ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

    Kuwait Fire
    Previous Article15 जून को सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल का फाइनल बरियातू व ब्लैक टाइगर के बीच खेला जाएगा
    Next Article सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल का नया चैंपियन बना राजा स्पोर्ट्स बरियातू

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.