

रांची। झारखंड खूंटी लोकसभा सीट 2024 से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने जीत हासिल कर ली है। कालीचरण मुंडा ने बीजेपी के अर्जुन मुंडा को 149675 वोट के बड़े अंतर से हराया। पिछली बार अर्जुन मुंडा बहुत कम अंतर से जीते थे। लेकिन इस बार कालीचरण ने बड़े अंतर से जीत हासिल किया। कालीचरण को 511647 व अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले।