Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आज शाम रांची में रोड शो करेंगे नरेंद्र मोदी | 3 बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा | देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
    Latest

    आज शाम रांची में रोड शो करेंगे नरेंद्र मोदी | 3 बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा | देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    News Box BharatBy News Box BharatMay 3, 2024Updated:May 3, 20245 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    धारा-144 लागू, नो फ्लाई जोन भी घोषित किया गया

    रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narender Modi) अपने 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची आ रहे हैं। 3 व 4 मई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची आगमन, भ्रमण व राजभवन रांची में रात्रि विश्राम को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 3 मई के प्रात: 5 बजे से 4 मई के रात्रि 11 बजे तक के लिए लागू रहेगा। नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दिन के 3 बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। मोदी शाम 6.40 बजे से एयरपोर्ट से रोड शो करते निकलेंगे। रोड शो व मोदी के रांची आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा दं०प्र०सं० की धारा-144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से 3-4 मई को भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची आगमन एवं भ्रमण तथा राजभवन, रांची में रात्रि विश्राम होगा। उक्त अवसर पर बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची से राजभवन, रांची क्षेत्र में No Drone Zone घोषित किया गया।

    निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया जाता है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगी।

    एयरपोर्ट रास्ता से रोड शो शुरू होगा

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई को शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे से रोड शो करेंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते, जिसमे हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक. अरगोड़ा चौक,भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, उरांव चौक पर लोग प्रधानमंत्री का स्वागत हजारों की संख्या में कतारबद्ध होकर करेंगे। भारत माता चौक से बाल्मिकी नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

    पीएम के आगमन से पहले रांची में हुआ मॉक ड्रिल

    पीएम के 3 मई को रांची आने से पहले 2 मई की शाम को एयरपोर्ट से राजभवन तक मॉक ड्रिल किया गया। ड्रेस रिहर्सल के दौरान तमाम कनेक्टिंग रोड को बंद कर दिया गया था। इस दौरान आईजी, डीसी, एसएसपी सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, गुरुवार रात को जिला प्रशासन की एक उच्च स्तरीय बैठक भी सुरक्षा को लेकर हुई।

    19 आईपीएस व 99 DSP के हवाले सुरक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन आने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने होगी। जबकि, अन्य जिलों में सिर्फ जनसभा होनी है। पीएम की सुरक्षा में 19 आईपीएस व 99 डीएसपी रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    किन-किन जिलों में किस अधिकारी की हुई है तैनाती

    रांची जिला में जगुआर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जैप-1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, सीआईडी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, जैप-2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, गुमला जिले में आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, एसीबी एसपी सहदेव साव, आरिफ एकराम, जैप-3 कमांडेंट अंबर लकड़ा, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की तैनाती की गई है। पलामू में होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह, वायरलेस एसपी हरविंदर सिंह, रेल धनबाद एसपी मनोज स्वर्गियारी, स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन की प्रतिनियुक्ति की गई है और चाईबासा में जैप-10 कमांडेंट पीयूष पांडेय, एसीबी एसपी सादिक अनवर रिजवी, एहतेशाम वकारिब, रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जिलों में अधिकारियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनाती का आदेश दिया गया है।

    मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    3 मई: शाम 4:45 बजे – सिंहभूम हैलिपैड

    शाम 5 बजे – टाटा कॉलेज ग्राउंड

    शाम 5:45 बजे – सिंहभूम से रांची

    शाम 6:35 बजे – रांची एयरपोर्ट

    शाम 6:55 बजे – राजभवन

    4 मई: सुबह 9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट

    9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू

    11 बजे – चियांकी एयरपोर्ट

    11:45 बजे – पलामू से लोहरदगा

    12:45 बजे – लोहरदगा में कार्यक्रम

    1:30 बजे – लोहरदगा से रांची

    2 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना

    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024 loksabha election 2024 date Narender Damodar Das Modi Pm Modi
    Previous Articleकल रांची आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | धारा-144 लगाई गई | 4 बजे से करेंगे रोड शो
    Next Article बिग ब्रेकिंग : राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.