Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कल रांची आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | धारा-144 लगाई गई | 4 बजे से करेंगे रोड शो
    Latest

    कल रांची आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | धारा-144 लगाई गई | 4 बजे से करेंगे रोड शो

    News Box BharatBy News Box BharatMay 2, 2024Updated:May 2, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर भारत के प्रधानमंत्री व बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर कल रांची आ रहे हैं। 3 व 4 मई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची आगमन, भ्रमण व राजभवन रांची में रात्रि विश्राम को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 3 मई के प्रात: 5 बजे से 4 मई के रात्रि11.00 बजे तक के लिए लागू रहेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन ने बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा दं०प्र०सं० की धारा-144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से 3-4 मई को भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची (झारखण्ड) आगमन एवं भ्रमण तथा राजभवन, रांची में रात्रि विश्राम होगा। उक्त अवसर पर बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची से राजभवन, रांची क्षेत्र में No Drone Zone घोषित किया गया।

    निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया जाता है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगी।

    एयरपोर्ट रास्ता से रोड शो शुरू होगा

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई को शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे। 4 बजे से रोड शो करेंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते, जिसमे हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक. अरगोड़ा चौक,भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, उरांव चौक पर लोग प्रधानमंत्री का स्वागत हजारों की संख्या में कतारबद्ध होकर करेंगे। भारत माता चौक से बाल्मिकी नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

    पीएम के आगमन से पहले रांची में हुआ मॉक ड्रिल

    पीएम के 3 मई को रांची आने से पहले 2 मई की शाम को एयरपोर्ट से राजभवन तक मॉक ड्रिल किया गया। ड्रेस रिहर्सल के दौरान तमाम कनेक्टिंग रोड को बंद कर दिया गया था। इस दौरान आईजी, डीसी, एसएसपी सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

    Lok Sabha election 2024 loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024 date modi Narender Damodar Das Modi
    Previous Articleरांची लोकसभा क्षेत्र से अब तक 6 अभ्यर्थी कर चुके हैं नामांकन
    Next Article आज शाम रांची में रोड शो करेंगे नरेंद्र मोदी | 3 बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा | देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.