Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के लोग बहादुर हैं ! यहां ED के डराने से कुछ नहीं होगा : गुलाम अहमद मीर
    News

    झारखंड के लोग बहादुर हैं ! यहां ED के डराने से कुछ नहीं होगा : गुलाम अहमद मीर

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 2, 2024Updated:January 2, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

    रांची! झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गए. मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड के लोग बहादुर हैं यहां ED के डराने से कुछ नहीं होगा. मोदी की सरकार झारखंड में कोई भी एजेंसी लगा ले झारखंड में इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा. पूरा देश जानता है कि जहां-जहां चुनाव नजदीक आते हैं, वहां ईडी, सीबीआई और न जाने कौन-कौन सी एजेंसी को लगा कर स्थिर सरकार को डराने का काम किया जाता है. झारखंड में बहादुर लोग हैं और इसका फेस करने वह जानते हैं. इससे पहले टर्मिनल से बाहर निकलते ही गुलाम अहमद मीर का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़े की आवाज से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा . कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मीर जिंदाबाद के खूब नारे लगे. प्रभारी बनने के बाद वो पहली बार झारखंड दौरे पर आये हैं. यहां वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. प्रदेश के नेताओं ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की. प्रभारी गुलाम अहमद मीर सेवा विमान से दोपहर 1.20 बजे के रांची पहुंचें. पार्टी ने जगह-जगह पर उनका रास्ते पर स्वागत किया. मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में नव नियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्वागत समारोह का आयोजन किया है. इस मौके पर कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद होंगे. स्वागत समारोह के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े पांच बजे से वो बैठक करेंगे. उसके बाद रात्रि विश्राम कर बुधवार को विधायक दल के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक प्रदेश कांग्रेस भवन में होगी. यह बैठक बुधवार को साढ़े 10 बजे से होगी. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे. एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, रांची नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

    बुधवार को विधायक दल की बैठक में लेंगे भाग

    बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद वो राज्य के राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद लोकसभा प्रभारी और संयोजकों के साथ भी वो बैठक करेंगे, जिसमें वो संगठन के बारे में जानकारी लेंगे. बैठकों का दौर शाम तक चलता रहेगा. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर शाम में कांग्रेस कोटे से बोर्ड, निगम में अध्यक्ष और सदस्य बने नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद वो अग्रणी संगठन, विभागों के अध्यक्ष और संबंधित प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

    alamgir alam Congress Ghulam Ahmed Mir Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleझारखंड का राजनीतिक पारा ठंड के मौसम में गर्म ! CM आवास पहुंचे महाधिवक्ता
    Next Article झारखंड का सियासी पारा हाई : आज रात राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई के लिए रवाना होंगे

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.