Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Weather Updates»येलो अलर्ट : झारखंड के कई जिलों में वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी | रांची भी शामिल
    Weather Updates

    येलो अलर्ट : झारखंड के कई जिलों में वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी | रांची भी शामिल

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 1, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील

    रांची। झारखंड के कई जिलों में वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। मौसम केंद्र, रांची ने मौसम पूर्वानुमान में राज्य के 15 जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 1 जनवरी और 2 जनवरी 2024 की सुबह में कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची ने कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। 1 जनवरी का दिन प्रायः शुष्क रहेगा, सुबह में कोहरा बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिलेगी। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, चतरा, गढ़वा और आसपास के जिलों में 1 जनवरी की रात से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 2 जनवरी 2024 को इन जिलों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। 31 दिसंबर को मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य भर में मौसम प्रायः शुष्क रहा। वहीं, राज्य के उत्तर पश्चिम, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान चाईबासा में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और देवघर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    Happy New Year2024 weather news
    Previous Articleसबसे पहले ऑकलैंड में नया साल 2024 मनाया गया
    Next Article बड़ा हादसा : भीषण सड़क हादसे में सरायकेला के 6 युवकों की मौत

    Explore More

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    May 21, 20262 Mins Read

    भारत में भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में 48°C के पार तापमान, हीटवेव अलर्ट जारी

    May 19, 20262 Mins Read

    दिल्ली में तेज गर्मी और भीषण हीटवेव का प्रकोप: IMD ने जारी किया अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.