Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष पर आक्षेप लगाए हैं ! यह विशेषअधिकार का मामला बनता है : प्रदीप यादव
    News

    बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष पर आक्षेप लगाए हैं ! यह विशेषअधिकार का मामला बनता है : प्रदीप यादव

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 21, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित

    रांची! झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक प्रदीप प्रदीप यादव ने व्यवस्था के तहत प्रश्न काल में कहा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबूलाल मरांडी ने आसन पर आक्षेप लगाए हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया. जबकि यह सदन के विशेषाधिकार का मामला है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी हमेशा निराधार बातें करते हैं. प्रदीप यादव के व्यवस्था के समर्थन में विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला समेत अन्य कांग्रेस के विधायकों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया. . इस पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रदीप यादव बहुत विद्वान है. उनका ध्यान होना चाहिए कि बाबूलाल मरांडी इसी सदन के सदस्य हैं. सदन के भीतर अभी भी बाबूलाल मरांडी जेवीएम के अध्यक्ष हैं. कल उन्होंने हाथ उठाकर बोलने देने का आग्रह किया था लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. कार्य संचालन की नियमावली कहती है कि विधायक के नाते उनको अपनी बातें रखने का अधिकार है. प्रदीप यादव ने एक सदस्य को जिस तरह से अपमानित किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. प्रदीप यादव ने कहा कि अगर जेवीएम की बात है तो मैं विधायक दल का नेता हूं. उस नाते उन्होंने मुझे कभी नहीं रिपोर्ट किया. भाजपा विधायक वेल में पहुंचे और तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाया. इसके बाद सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष पर आक्षेप लगाए हैं, यानि विधानसभा पर आक्षेप लगाएं हैं. इसलिए यह विशेषअधिकार का मामला बनता है.

    babulal marandi pardip yadav
    Previous Articleहज 2024 के लिए 15 जनवरी तक लिया जाएगा आवेदन
    Next Article रात को कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे ! दम घुटने से 4 लोगों की मौत

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.