Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»विश्व आदिवासी दिवस : बिरसा मुंडा स्मृति पार्क पहुंचने लगे स्कूली बच्चे | देखें आज के प्रोग्राम
    News

    विश्व आदिवासी दिवस : बिरसा मुंडा स्मृति पार्क पहुंचने लगे स्कूली बच्चे | देखें आज के प्रोग्राम

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आज यानी 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर झारखंड में एक अलग तरह का माहौल बना हुआ है। राजधानी  रांची में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान,रांची समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलक झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का आनंद लेने राज्य भर से विभिन्न स्कूलों के बच्चे बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान,रांची पहुंच रहे हैं। बच्चों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। झारखंड आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (जेल चौक) में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। अतिथि मेले में लगाए गए प्रदर्शनी शिविर, आदिवासी चित्रकार शिविर और आदिवासी व्यंजनों का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करेंगे। समारोह के लिए बिरसा मुंडा स्मृति पार सह संग्रहालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के कई राज्यों से कलाकार  रांची पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर झारखंड के साहित्यकारों से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए गए है।

    जेल चौक तक रीझ-रंग शोभा यात्रा निकाली जाएगी

    9 -10 अगस्त को होने वाले आदिवासी महोत्सव के लिए बिरसा स्मृति पार्क सह संग्रहालय पूरी साज-सज्जा के साथ तैयार है। इस अवसर पर धुमकुड़िया भवन करम टोली चौक से बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल चौक तक रीझ-रंग शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
    इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिजोरम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा आदि राज्यों के कलाकार पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही अखाड़ा दर्शन, आठ जनजातियों का गीत नृत्य, पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा नागपुरी गीत नृत्य, जननी झूमर वर्षा लकड़ा एवं उनके समूह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की ऐतिहासिक गाथा का वर्णनात्मक संगीतमय नृत्य नाटक, संथाली बैंड द्वारा प्रस्तुति, झारखंड झरोखा लोक कला वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा की प्रस्तुति मेले में की जाएगी.

    दिव्यांग बच्चे भी दिखाएंगे दम

    वहीं, आदिवासी दिव्यांग बच्चों द्वारा चरित्र गुणों पर आधारित नाटक, परिधान दर्शन में आदिवासी संस्कृति इन फ्रैगमेंट स्टाइलिश एवं आश्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा. इस बार आदिवासी महोत्सव के दौरान 12 पुस्तकों का विमोचन और वनाधिकार पट्टे वितरित किए जाएंगे।

    आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण

    आदिवासी महोत्सव के दौरान आतिशबाजी और लेजर शो खास आकर्षण होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय आदिवासी चित्रकार शिविर, कला और शिल्प प्रदर्शनी और वृत्तचित्र प्रदर्शन भी लोगों को खूब लुभाएंगे।

    jharkhand World Adiwasi Day 2024
    Previous Articleझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर लिखा – लोकतंत्र की जीत | अन्याय-तानाशाही की हार
    Next Article वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के लिए JPC गठित | 31 सदस्यों की कमेटी में झारखंड से निशिकांत दुबे भी शामिल

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.