Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला जब सामने आया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कार्यालय में लड्डू बंटवा रहे थे | राजेश ठाकुर
    Latest

    आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला जब सामने आया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कार्यालय में लड्डू बंटवा रहे थे | राजेश ठाकुर

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 5, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। मध्यप्रदेश में भाजपा नेता के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला थम नहीं रहा है। इस मामले को लेकर पूरे देश में सोशल मीडिया व नेताओं का विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को झारखंड कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला एक्का एक्का चौक के पास जलाया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के मंत्री, विधायक व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सबने एक स्वर में कहा कि जिस तरह का कार्य एमपी राज्य में हुआ है, इससे घिनौना काम कोई कर नहीं सकता। लोगों के अंदर इस घिनौनी घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जो अमानवीय दृश्य एमपी से  आया है, इससे साफ पता चलता है कि भाजपा के कार्यकर्ता कितने अहंकार में डूब गए हैं। पहले तो अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा होता था, लगातार उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ हो रहा है। अब मध्यप्रदेश में लगभग 4000 आदिवासियों के साथ अत्यचार और दुर्राचार हुआ है। इस तरह का मामला सामने आया तब बाबूलाल मरांडी भाजपा कार्यालय में लड्डू बंटवा रहे थे। खुशियां मनाई जा रही थी कि बाबूलाल मरांडी प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गए हैं। बाबूलाल मरांडी को इतना भी नहीं हुआ कि इस घटना पर निंदा करें। उनके लिए भाजपा का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है लेकिन आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक आमजनता महत्वपूर्ण नहीं है।

    भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए : बंधु तिर्की

    प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जो आदिवासी का अपने-आप को हितैशी कहलाता है, आदिवासियों को तरह-तरह की बात बोलकर बरगलातें हैं, उन्हें देश देख रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी के माथा पर पिशाब कराया जा रहा है। यह कैसी विडंबना है भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए।

    भाजपा शासन में आदिवासियों को हर जगह प्रताड़ित किया जा रहा : बादल पत्रलेख

    मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करना पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है।

    भाजपा आदिवासियों के साथ यह कैसा वयवहार कर रही : प्रदीप यादव

    विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सब का साथ की बात करते हैं, दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता देश के आदिवासियों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे है वो पूरा देश देख रहा है। आदिवासियों का अपमानित और प्रताड़ित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमा खलखो, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, डॉ एम तौसीफ, राजीव रंजन प्रसाद, सतीष पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, सूर्यकांत शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, अजहर रब्बानी, नेली नाथन, राजेश सिन्हा सन्नी, अमरेन्द्र सिंह, रामाकांत आनंद, सुरेन राम, उज्ज्वल तिवारी, भानू प्रताप बड़ाईक, राजन वर्मा, सलीम खान, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, राजू राम, अजय सिंह, अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, उमर खान,  राखी कौर, प्रियदर्शनी, नीतू देवी, रेश्मा परवीन, दिनेश लाल सिन्हा हबीबुल्लाह, दीपक राम,  राजीव प्रकाश चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

    News Box Bharat latest news

    badal patrlekh bandhu tirkey hemant soren mp pardip yadav rajesh thakur shivraj singh chauhan
    Previous Articleएडीजी प्रिया दुबे को बैच लगाकर सम्मानित किया गया
    Next Article रांची हिंसा मामले में डेली मार्केट थाना ने हिंदपीढ़ी से एक को अरेस्ट कर जेल भेजा

    Explore More

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.