Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Weather Report : रांची | गुमला | धनबाद | खूंटी व सिमडेगा में हिला देने वाली ठंड
    Latest

    Weather Report : रांची | गुमला | धनबाद | खूंटी व सिमडेगा में हिला देने वाली ठंड

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 2, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। पूरे उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिसके कारण कनकनी वाली सर्दी बढ़ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में जबरदस्त शीतलहर का असर देखा गया है। मौसम केंद्र रांची के सुबह 10 बजे की जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड का सबसे ठंड वाली जगह गुमला रहा। गुमला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। खूंटी का 5.5, सिमडेगा का 5.8 व रांची का 6.6 डिग्री रहा। ठंड के कारण रोड पर लोगों की भीड़ कम दिख रही है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय में बर्फबारी हो रही है और उधर से जो ठंडी हवा आ रही है, वही कंकनी बढ़ा रही है। इस दौरान लोगों को काफी सतर्क रहना होगा, वरना तबीयत खराब होने की संभावना इस समय अधिक रहती है। कोशिश करें कि शाम 7 बजे के बाद अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। अभी सर्द हवाएं ऐसी ही प्रदेश में अपना असर दिखाती रहेंगी।

    Previous Articleलालू यादव ने कहा- नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है
    Next Article बच्चों को चोरी की ट्रेनिंग | साहिबगंज से चलता है सेंटर

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.