Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बच्चों को चोरी की ट्रेनिंग | साहिबगंज से चलता है सेंटर
    Crime

    बच्चों को चोरी की ट्रेनिंग | साहिबगंज से चलता है सेंटर

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 2, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

     रांची। नए साल में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो मासूम बच्चों से चोरी और भीख मंगवाने का काम किया करता था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो मासूम बच्चों का भी रेस्क्यू किया है। रांची में मासूम बच्चों से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाया जा रहा था। जो बच्चे मोबाइल चोरी करते थे, उनसे भीख भी मंगवाया जाता था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मोरहाबादी में खादी मेला में मोबाइल चोरी के आरोप में एक बच्चे को कुछ लोगों ने पकड़ा था, जब उस बच्चे से पुलिस ने पूछताछ की तब उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बच्चों ने बताया कि उसके जैसे कई अन्य बच्चे भी हैं, जो रांची में किराए के मकान पर रहकर चोरी करने के साथ-साथ भीख मांगने का काम करते हैं। चोरी और भीख मंगवाने का काम उनसे साहिबगंज का रहने वाला शिवजी महतो और देव नाम का आदमी करवाता है> बच्चे से मिली सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम ने आनन-फानन में शिवजी महतो के ठिकाने पर छापेमारी गिरफ्तार कर लिया।

    32 मोबाइल बरामद किए गए

    पुलिस को वहां से चोरी के 32 मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं, मौके से दो मासूम बच्चों का रेस्क्यू किया गया। तीसरा नाबालिग 14 साल से ज्यादा का था, इसलिए उसे निरूद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया है। सिटी एसपी ने बताया कि दो बच्चों को सीडब्ल्यूसी के हवाले किया गया है। इस मामले में शिवजी महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। झारखंड के साहिबगंज जिला में तीन पहाड़ी नाम का एक कस्बा है, जहां के रहने वाले कुछ लोग चोरी के धंधे में लिप्त हैं सभी पेशवर चोर हैं। राजधानी जैसे शहरों में जब भी कोई बड़ा मेले या फिर रैली का आयोजन होता है यह ग्रुप पूरी तरह से एक्टिव हो जाता। रांची में फिलहाल खादी मेले का आयोजन किया गया है, इस मेले से बच्चों के जरिए गिरोह के द्वारा दर्जनों मोबाइल फोन चोरी करवाए गए थे। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि साहिबगंज के तीन पहाड़ में मासूम बच्चों को चोरी की कला में ट्रेंड किया जाता है फिर उन्हें रांची लाकर उनसे चोरी करवाया जाता है।

    jharkhand police Ranchi Police
    Previous ArticleWeather Report : रांची | गुमला | धनबाद | खूंटी व सिमडेगा में हिला देने वाली ठंड
    Next Article खटाखट : लाभुकों को जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपए | नामकुम में 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.