Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देखें live : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सबसे लंबा पुल जनता को समर्पित किया
    News

    देखें live : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सबसे लंबा पुल जनता को समर्पित किया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 30, 2023Updated:October 30, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    मुख्यमंत्री ने अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय यात्रा को लेकर दुमका पहुंच गए। सीएम ने कुमड़ाबाद, दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे बड़े उच्चस्तरीय पुल का पारंपरिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। 200 करोड़ की लागत से उपराजधानी दुमका के कुमाड़ाबाद से मकरमपुर गांव के बीच मयूराक्षी नदी पर बने राज्य का सबसे लंबा ब्रिज का उद्घाटन हो गया। यह ब्रिज करीब 2.34 किमी का है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दुमका आगमन पर कुमड़ाबाद में जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। सीएम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से दुमका के लिए उड़ान भरें। जानाकरी के अनुसार मंगलवार यानि 31 अक्टूबर को हेमंत सोरेन दुमका से उड़ान भरकर मांडर पहुंचेंगे, जहां मुंड़मा मेले में शामिल होंगे।

    2800 मीटर लंबा पुल है

    मुख्यमंत्री राज्य निर्माण के बाद निर्मित सबसे लम्बे पुल को जनता को समर्पित करदिए। 5 साल में 2.34 किलोमीटर यानी पहुंच पथ सहित लगभग 2800 मीटर लम्बे इस पुल का निर्माण किया गया है। मसानजोर डैम के जल संग्रहण क्षेत्र में शुमार मयूराक्षी नदी में दुमका के कुमड़ाबाद से मसलिया प्रखंड को जोड़ेगा। जो राज्य में अभी निर्मित पुलों में सबसे लम्बी पुल होगा। हेमंत सोरेन और दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन की पहल पर इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस साल मार्च 2023 में ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

    यह पुल सेल्फी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है

    यह पुल इस क्षेत्र में सेल्फी ब्रिज के नाम से भी जाना जाने लगा। हर दिन दुमका सहित आसपास के इलाकों से भारी तादाद में लोग इस पुल के साथ यहां के मनमोहक प्राकृतिक छटा को देखने पहुंचते हैं। इस उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने से दुमका से मसानजोर, मकरमपुर और मसलिया प्रखंड की दूरी घट कर महज 15 किलोमीटर रह जाएगी। इसके साथ ही मयूराक्षी नदी और मसानजोर डैम के उस पार बसे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा।

    hemant soren
    Previous Articleडोरंडा से ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार | ओरमांझी से लूटे गए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद किया
    Next Article झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : आखिरी समय में मलेशिया ने गोलकर कोरिया को रोका

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.